Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पलवल में लगातार बारिश से मौसम हुआ सुहाना, जलभराव ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें

Summer express, पलवल ,सुंदर कुंडू | पलवल जिले में पिछले दो दिनों से लगातार रुक-रुक कर हो रही बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है। झमाझम बारिश के चलते तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को उमस और भीषण गर्मी से राहत मिली। मौसम सुहावना होने पर कई लोग बारिश का आनंद लेते भी नजर आए।

हालांकि बारिश ने जहां लोगों को राहत पहुंचाई, वहीं दूसरी ओर जनजीवन भी प्रभावित हुआ। सुबह के समय स्कूल जाने वाले बच्चों, नौकरीपेशा लोगों और व्यापारियों को तेज बारिश के बीच अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर कामकाज भी प्रभावित रहा।

लगातार बारिश के कारण शहर के कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। सड़कों पर पानी भरने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई जगह नालों का पानी सड़कों पर आ जाने से यातायात प्रभावित हुआ और वाहन धीमी गति से चलते दिखाई दिए।

बारिश से किसानों के चेहरों पर भी खुशी देखने को मिली। किसानों का कहना है कि समय पर हुई यह बारिश खरीफ फसलों के लिए लाभदायक साबित होगी और खेतों में नमी बढ़ने से फसलों की बढ़वार में मदद मिलेगी। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि यदि लगातार अत्यधिक बारिश होती रही तो निचले क्षेत्रों में जलभराव से खेती को नुकसान भी हो सकता है।

स्थानीय लोगों महेश कुमार, अशोक कुमार और दिवाकर ने बताया कि बारिश से गर्मी से राहत तो मिली है, लेकिन शहर में जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण कई इलाकों में पानी भर गया है। वहीं किसान सतीश कुमार और दीपक ने कहा कि फिलहाल बारिश खेती के लिए फायदेमंद है और इससे धान सहित अन्य खरीफ फसलों को अच्छा लाभ मिलने की उम्मीद है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मैक्लोडगंज में बढ़ेगा पर्यटकों का दबाव, ट्रैफिक और सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज में अक्टूबर माह के दौरान पर्यटकों की बढ़ने वाली आमद को देखते हुए कांगड़ा पुलिस ने ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। वहीं, शनिवार को नड्डी और डल झील में होने वाले राधाष्टमी स्नान को लेकर भी पुलिस ने विशेष इंतजाम किए हैं। श्रद्धालुओं...

हिम बस प्लस कार्ड पर भाजपा ने उठाए सवाल, भारद्वाज बोलीं—पुरानी छूट खत्म कर कैशबैक का झुनझुना थमाया

Summer express/शिमला-: भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता संदीपनी भारद्वाज ने एचआरटीसी की नई हिम बस प्लस कार्ड व्यवस्था को लेकर कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि ग्रीन कार्ड, स्मार्ट कार्ड और सम्मान कार्ड को बंद कर नई व्यवस्था लागू करने से आम यात्रियों को वास्तविक...

डेढ़ साल में पूरा होगा निर्माण, डडौर में डबल लेन और नागचला में एक लेन पर बनेगा फ्लाईओवर कम अंडरपास

Summer express/मंडी, धर्मवीर-: लंबे समय से प्रस्तावित डडौर और नागचला फ्लाईओवर के निर्माण का रास्ता अब साफ हो गया है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने दोनों स्थानों पर फ्लाईओवर कम अंडरपास के निर्माण के लिए करीब 27 करोड़ रुपये का टेंडर जारी कर दिया है। निर्माण कार्य का जिम्मा एक ही निजी कंपनी को...

असम में दो ऑपरेशन: 27 संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक हिरासत में, वैध दस्तावेज नहीं मिले

summer express ,गुवाहाटी। असम पुलिस ने बिना वैध दस्तावेज भारत में रहने के संदेह में 27 बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने 16 सितंबर को गुवाहाटी और रंगिया में दो अलग-अलग अभियानों के दौरान कार्रवाई की। हिरासत में लिए गए लोगों में पुरुषों और महिलाओं के साथ नाबालिग भी शामिल हैं। पुलिस...

नई जिला कांग्रेस कमेटी के गठन पर मंत्री जगत सिंह नेगी की आपत्ति, पुराने कार्यकर्ताओं की अनदेखी का आरोप

Summer express/शिमला, संजू-किन्नौर कांग्रेस में संगठनात्मक बदलाव को लेकर पार्टी के भीतर मतभेद सामने आए हैं। राजस्व एवं बागवानी मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जगत सिंह नेगी ने नई जिला कांग्रेस कमेटी यानी DCC के गठन पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पुरानी कार्यकारिणी से जुड़े नेताओं और लंबे समय से संगठन...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.