Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

धर्मशाला में आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन,मानदेय बढ़ाने, स्थायी नीति और समय पर भुगतान की उठाई मांग

Summer express/धर्मशाला, राहुल -:धर्मशाला में वीरवार को आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी लंबित मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय आशा कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर आयोजित इस प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने उपायुक्त के माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार के नाम ज्ञापन भेजा। प्रदर्शन के दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने मानदेय में बढ़ोतरी, स्थायी नीति लागू करने और विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं का भुगतान समय पर सुनिश्चित करने की मांग उठाई।

अखिल भारतीय आशा कर्मचारी महासंघ की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं हिमाचल प्रदेश आशा कार्यकर्ता संघ की महासचिव शशि लता ने कहा कि देशभर की आशा कार्यकर्ता स्वास्थ्य सेवाओं को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभा रही हैं, लेकिन उन्हें उनके कार्य के अनुरूप मानदेय और सुविधाएं नहीं मिल रही हैं।उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 के बाद केंद्र सरकार की ओर से आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में कोई वृद्धि नहीं की गई है। महासंघ की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में देशभर के सभी जिलों में प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया था, जिसके तहत यह प्रदर्शन आयोजित किया गया।प्रदर्शन के दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने न्यूनतम 26 हजार रुपये मासिक मानदेय, स्थायी नीति लागू करने, राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रोत्साहन राशि का समय पर भुगतान, अस्पतालों में विश्राम कक्ष की व्यवस्था और योग्य आशा कार्यकर्ताओं को एएनएम के पद पर पदोन्नति का अवसर देने की मांग की।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कैथल मंडियों में 1509 धान की आवक बढ़ी, किसानों को मिल रहा 900 रुपये तक अधिक भाव

summer express ,बलिंदर कुमार, कैथल। जिले की अनाज मंडियों में 1509 किस्म की धान की आवक लगातार बढ़ रही है। आवक बढ़ने के साथ ही मंडियों में खरीद प्रक्रिया भी तेज हो गई है। हालांकि मंडियों में पहुंच रही अधिकांश धान में नमी अधिक होने के कारण किसानों को फसल सुखाने के लिए उसे मंडी के...

अंबाला में PM मोदी के जन्मदिवस पर जले आशीर्वाद के दीये, अनिल विज ने की दीर्घायु की कामना

 summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर अंबाला के नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क में देर रात आशीर्वाद के दीये जलाए गए। इस दौरान पूरे पार्क को रंग-बिरंगी बिजली की लड़ियों से सजाया गया। कार्यक्रम में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज, उपायुक्त और जिला प्रशासन के अधिकारी शामिल हुए।...
Summer Express - हरियाणा में गड्ढा मुक्त सड़कों को लेकर सरकार का सख्त रुख, 12 अफसरों पर कार्रवाई

पंचकूला के विकास पर खर्च होंगे 829 करोड़ रुपये: मुख्यमंत्री

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंचकूला महानगरीय क्षेत्र के संतुलित और समग्र विकास के लिए पंचकूला महानगरीय विकास प्राधिकरण लगातार कार्य कर रहा है। वित्त वर्ष 2026-27 में प्राधिकरण के माध्यम से पंचकूला के विकास कार्यों हेतु 829.23 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया...

चंडीगढ़ में 6.20 करोड़ के विकास कार्य मंजूर, पानी-सड़क-पार्क और जनसुविधाओं पर खर्च होगी राशि

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़। नगर निगम की वित्त एवं अनुबंध समिति (एफएंडसीसी) ने शहर में नागरिक सुविधाओं और आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए 6.20 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों को मंजूरी दी है। शुक्रवार को मेयर सौरभ जोशी की अध्यक्षता में हुई बैठक में पानी की सप्लाई, सीवरेज, सड़क, पार्क,...

अंबाला में अधूरे प्रोजेक्टों और अवैध कॉलोनियों पर कांग्रेस का सरकार पर हमला

summer express , अंकुर कपूर, अंबाला। अंबाला शहर में अधूरे विकास कार्यों, अवैध कॉलोनियों और नगर निगम में कथित अनियमितताओं के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनोद धीमान ने अंबाला कांग्रेस भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि शहर के रुके हुए विकास कार्यों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.