Summer express/सोलन/भूपेन्द्र -:सोलन जिले के अर्की क्षेत्र में गम्भरपुल–सरली सड़क मार्ग पर शुक्रवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। चलती इनोवा क्रिस्टा कार पर अचानक पहाड़ी से पत्थर गिरने से वाहन क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार दो लोग घायल हो गए। हादसे के समय गाड़ी में एक बच्चे सहित कुल छह लोग सवार थे।
राहत की बात यह रही कि बच्चे समेत चार अन्य यात्रियों को गंभीर चोट नहीं आई। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को उपचार के लिए कुनिहार अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार दोनों घायलों की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। घटना के बाद कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात भी प्रभावित रहा। प्रशासन ने लोगों से बरसात के मौसम में पहाड़ी मार्गों पर सावधानीपूर्वक यात्रा करने तथा भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है।