Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

PHDCCI ने  MCA सचिव से की मुलाकात.. चंडीगढ़ में क्षेत्रीय निदेशक कार्यालय खोलने की मांग 

Chandigarh, 8 July – पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (PHDCII) के एक प्रतिनिधिमंडल ने कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय (MCA) के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात कर क्षेत्रीय और विनियामक मुद्दों पर चर्चा की। बैठक में चंडीगढ़ में रीजनल डायरेक्टर (RD) कार्यालय की स्थापना और एमसीए वी3 पोर्टल में बदलाव के चलते प्रभावित कंपनियों के लिए माफी योजना लागू करने का अनुरोध किया गया।

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व सीएस राहुल जोगी (संयोजक – पीसीएच एनसीएलटी एवं कॉर्पोरेट मामलों की समिति), सीएस अर्शदीप कौर जज (सह-संयोजक), और क्षेत्रीय निदेशक भारती सूद ने किया। इसमें कॉर्पोरेट व लीगल सेक्टर के वरिष्ठ पेशेवर भी शामिल थे।

प्रतिनिधिमंडल ने सचिव दीप्ति गौड़ मुखर्जी (आईएएस), महानिदेशक संजय शौरी और नॉर्थ रीजनल डायरेक्टर विनोद शर्मा से मुलाकात की और बताया कि पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, लद्दाख और जम्मू-कश्मीर जैसे क्षेत्रों की कंपनियों को बेहतर सेवा देने के लिए चंडीगढ़ में RD कार्यालय की आवश्यकता है। इससे कंपनियों को अनुपालन में सहूलियत मिलेगी और कंपनी अधिनियम के अंतर्गत विलय, पुनर्गठन और कंपाउंडिंग मामलों में तेजी आएगी।

इसके अतिरिक्त, प्रतिनिधिमंडल ने उन कंपनियों के लिए माफी योजना लागू करने की मांग की जो MCA V3 पोर्टल के बदलावों के दौरान तकनीकी समस्याओं के चलते समय पर फॉर्म और रिटर्न दाखिल नहीं कर सकीं। उन्होंने कहा कि इससे कंपनियों को भारी दंड से राहत मिल सकती है और स्वैच्छिक अनुपालन को प्रोत्साहन मिलेगा।यह बैठक 5 मई, 2025 को दिल्ली में एमसीए के संयुक्त सचिव बालामुरुगन डी. को सौंपे गए ज्ञापन के परिप्रेक्ष्य में हुई, जिसमें पीएचडीसीसीआई ने कॉर्पोरेट नियामक ढांचे को मजबूत करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई थी।

Chandrika

tsnchd@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...

डेंटल कालेजों में सरकारी डाक्टरों के लिए आरक्षित रहेंगी स्टेट कोटे की 40 प्रतिशत सीटें

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़ I हरियाणा में मास्टर आफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस) में नए शैक्षणिक सत्र में सरकारी व निजी डेंटल कालेजों और विश्वविद्यालयों में दाखिलों की प्रक्रिया तय कर दी गई है। सरकारी संस्थानों में आधी सीटें नीट एमडीएस-2026 की आल इंडिया मेरिट और शेष सीटें हरियाणा स्टेट मेरिट के आधार पर भरी...

सीएम मीटिंग के फैसलों के क्रियान्वयन पर सरकार की नजर

Summer express,मोनिका रावत , चंडीगढ़ I मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठकों में लिए निर्णयों एवं दिए गए निर्देशों का समयबद्ध और परिणामोन्मुखी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए सरकार सख्त हो गई है। मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के माध्यम से हर निर्णय को स्पष्ट एक्शन प्वाइंट में परिवर्तित कर उसके लिए जिम्मेदार विभाग और...

अभिलाष मौत मामले में तीन युवक गिरफ्तार, नशे के सेवन की बात आई सामने

Summer express/धर्मशाला, राहुल चावला-:कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय अभिलाष की मौत के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अभिलाष को 27 जुलाई को तलवाड़ गांव के समीप बरामद किया गया था। उस समय उसकी तबीयत खराब थी, जिसके बाद उसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.