Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

14 जुलाई तक सरकार को अल्टीमेटम, पानी की मांग पर 32 खाप और किसान संगठन एकजुट

Summer express, हिसार। हरियाणा के हांसी क्षेत्र के गांव चानौत में भाखड़ा पेयजल पाइपलाइन से टी-कनेक्शन के माध्यम से पेयजल उपलब्ध कराने की मांग को लेकर  सर्वखाप महापंचायत आयोजित की गई। करीब तीन घंटे तक चली इस महापंचायत में प्रदेश की 32 खाप पंचायतों और विभिन्न किसान संगठनों ने एकजुट होकर आंदोलन को आगे बढ़ाने की रणनीति तैयार की। पंचायत में सरकार को 14 जुलाई तक मांग पूरी करने का अल्टीमेटम दिया गया।

महापंचायत की अध्यक्षता सर्वजातीय रोघी खाप के प्रधान हरदीप शर्मा ने की। इसमें कलकल, हुड्डा, बारह, सतरोल, रोघी, दूहन, बूरा, आठगामा, पूनिया समेत 32 खाप पंचायतों के प्रतिनिधियों के अलावा कई किसान संगठनों ने हिस्सा लिया। सभी ने एक स्वर में ग्रामीणों की पेयजल मांग का समर्थन करते हुए सरकार से जल्द समाधान निकालने की अपील की।

महापंचायत में निर्णय लिया गया कि यदि 14 जुलाई तक सरकार की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती है तो 15 और 16 जुलाई को प्रदेशभर से खाप प्रतिनिधि और किसान संगठन जींद पहुंचना शुरू करेंगे। इसके बाद 17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हरियाणा दौरे के दौरान उनके समक्ष पेयजल का मुद्दा उठाया जाएगा। इससे पहले सभी खाप पंचायतें अपने-अपने क्षेत्रों में विरोध प्रदर्शन भी करेंगी।

हरदीप शर्मा ने कहा कि पेयजल जैसी बुनियादी सुविधा के लिए ग्रामीणों को पिछले 56 दिनों से धरने पर बैठना पड़ रहा है, जो सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा।

महापंचायत में खाप प्रतिनिधियों ने सरकार की नीतियों पर भी नाराजगी जताई। उनका कहना था कि पहले प्रशासन स्वयं टी-कनेक्शन की व्यवस्था करता है और बाद में उसे हटाकर ग्रामीणों के खिलाफ कार्रवाई करता है। इसे लेकर सरकार को अपनी नीति स्पष्ट करनी चाहिए।

इधर, चानौत आंदोलन के समर्थन में पेटवाड़ गांव में भी ग्रामीणों की बैठक हुई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने 17 जुलाई को जींद पहुंचने का फैसला लिया। धरना समिति के सदस्य अनूप सिंह चानौत ने बताया कि प्रधानमंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस मुद्दे को व्यापक स्तर पर उठाया जाएगा। आंदोलन से जुड़े युवा एक साथ अभियान चलाएंगे। साथ ही, 17 जुलाई के बाद आमरण अनशन शुरू करने को लेकर भी अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सतपाल रायजादा का तंज—नेता अपने बच्चों को उन्हीं स्कूलों में पढ़ाएं, जिनकी शिक्षा व्यवस्था की बात करते हैं; बोले- वैज्ञानिक सोच से आगे बढ़ना जरूरी

Summer express/ऊना /राकेश -: ऊना में आयोजित इंटर कॉलेज क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप का समापन हो गया। समापन समारोह में ऊना सदर से कांग्रेस के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। प्रतियोगिता में प्रदेश के 21 कॉलेजों से 170 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। समारोह के दौरान विजेता और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने...

दो रातों में जीवंत होती है डगेली परंपरा,कृष्ण जन्म और हिमाचली देव संस्कृति से जुड़ा है नाता

सोलन/चंद्रिका। हिमाचल प्रदेश की पहचान केवल इसकी प्राकृतिक सुंदरता से ही नहीं, बल्कि यहां की समृद्ध देव संस्कृति, लोकपरंपराओं, लोकगाथाओं और लोकनाट्य परंपराओं से भी है। इसी सांस्कृतिक विरासत की एक विशिष्ट कड़ी महासुवी क्षेत्र में प्रचलित डगेली नाच है। यह अनूठी स्वांग नृत्य परंपरा भगवान श्रीकृष्ण के जन्म और उनकी बाल लीलाओं से जुड़ी...

अहमदाबाद में ऑनर किलिंग का आरोप, पिता-भाई ने युवती की हत्या कर हादसा रचा

summer express , अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद के सरखेज इलाके में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने 22 वर्षीय युवती सोफिया फारूक की हत्या के आरोप में उसके पिता और भाई को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों ने कथित तौर पर युवती की हत्या करने के बाद वारदात...

फिरोजपुर जेल में तलाशी के दौरान 9 मोबाइल, नशीले कैप्सूल बरामद

summer express, फिरोजपुर । केंद्रीय जेल फिरोजपुर में जेल प्रशासन की ओर से चलाए गए विभिन्न तलाशी अभियानों के दौरान 9 मोबाइल फोन, 7 नशीले कैप्सूल और एक डाटा केबल बरामद की गई है। जेल में प्रतिबंधित सामान मिलने के बाद पुलिस ने 10 हवालातियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।...

सिरमौर की दवा इकाई पर डीसीए की सख्त कार्रवाई, उत्पादन पर रोक

नाहन/कालाअंब-: हिमाचल प्रदेश के ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन (डीसीए) ने जिला सिरमौर के कालाअंब स्थित फार्मास्युटिकल इकाई मैसर्स वेलक्योर रेमेडीज के खिलाफ कड़ी नियामक कार्रवाई की है। यह कार्रवाई राज्य और केंद्र सरकार के अधिकारियों की संयुक्त निरीक्षण टीम द्वारा इकाई में गंभीर एवं लगातार बनी हुई कमियां पाए जाने के बाद की गई। स्वास्थ्य सचिव...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.