Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जुलाई बनेगा ‘डेंगू रोको माह’, हर रविवार मनाएं ‘ड्राई डे’: सिविल सर्जन की अपील

Summer express, सुन्दर कुंडू , पलवल। हरियाणा सरकार ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत पूरे जुलाई माह को ‘डेंगू रोको माह’ घोषित किया है। इसके साथ ही प्रत्येक रविवार को ‘सूखा दिवस (ड्राई डे)’ के रूप में मनाने का अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पलवल के सिविल सर्जन डॉ. सतेंद्र वशिष्ठ ने जिले के लोगों से डेंगू की रोकथाम में सक्रिय भागीदारी निभाने और घरों व आसपास के क्षेत्रों को मच्छरों से मुक्त रखने की अपील की है।

डॉ. सतेंद्र वशिष्ठ ने बताया कि डेंगू एडीज मच्छर के काटने से फैलने वाली बीमारी है। यह मच्छर साफ और रुके हुए पानी में पनपता है तथा दिन के समय अधिक सक्रिय रहता है। ऐसे में प्रत्येक रविवार को घरों में रखे कूलर, पानी की टंकियां, गमले, फ्रिज की ट्रे और अन्य पानी जमा होने वाले बर्तनों को पूरी तरह खाली कर कम से कम 24 घंटे तक सूखा रखना बेहद जरूरी है। इससे मच्छरों के प्रजनन पर प्रभावी रोक लगाई जा सकती है।

उन्होंने बताया कि डेंगू के प्रमुख लक्षणों में अचानक तेज बुखार, सिरदर्द, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द तथा आंखों के पीछे दर्द शामिल हैं। यदि किसी व्यक्ति में ऐसे लक्षण दिखाई दें तो बिना देरी किए नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में जांच करानी चाहिए और चिकित्सक की सलाह के अनुसार उपचार लेना चाहिए।

सिविल सर्जन ने नागरिकों से अपील की कि वे घरों और आसपास पानी जमा न होने दें, पानी की टंकियों को हमेशा ढककर रखें, बेकार प्लास्टिक और कबाड़ को हटाएं, पूरे बाजू के कपड़े पहनें तथा मच्छर रोधी क्रीम और अन्य सुरक्षा उपायों का नियमित इस्तेमाल करें।

उन्होंने यह भी बताया कि पलवल जिला नागरिक अस्पताल सहित हरियाणा के सभी जिला नागरिक अस्पतालों में डेंगू मरीजों के लिए प्लेटलेट्स की सुविधा नि:शुल्क उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि डेंगू पर प्रभावी नियंत्रण तभी संभव है, जब हर नागरिक व्यक्तिगत और सामुदायिक स्तर पर जागरूकता और सतर्कता बरते।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.