Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

त्विषा शर्मा मौत मामला: AIIMS की रिपोर्ट CBI को सौंपे जाने से जांच में नया मोड़

Summer express, नई दिल्ली। बहुचर्चित त्विषा शर्मा मौत मामले की जांच में नया घटनाक्रम सामने आया है। दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के मेडिकल बोर्ड ने लगभग एक महीने तक चली वैज्ञानिक जांच के बाद अपनी 11 पन्नों की विस्तृत रिपोर्ट केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंप दी है। न्यायालय के निर्देशों के अनुसार यह रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में जमा कराई गई है और फिलहाल इसे गोपनीय रखा गया है।

सूत्रों के अनुसार, मेडिकल बोर्ड की फॉरेंसिक, लैब और हिस्टोपैथोलॉजिकल जांच में उस जिम बेल्ट पर त्वचा के ऊतकों (स्किन टिश्यू) के निशान मिलने की पुष्टि हुई है, जिसे कथित तौर पर घटना में इस्तेमाल किया गया था। रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया है कि बेल्ट पर मिले निशान और मृतका की गर्दन पर पाए गए चोटों का पैटर्न एक-दूसरे से मेल खाता है। हालांकि इस संबंध में आधिकारिक तौर पर रिपोर्ट की सामग्री सार्वजनिक नहीं की गई है।

AIIMS के फॉरेंसिक मेडिसिन विभाग के प्रमुख डॉ. सुधीर गुप्ता ने बताया कि मेडिकल बोर्ड ने किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले मामले के हर पहलू की गहन और वैज्ञानिक तरीके से जांच की। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट तैयार करने के दौरान उपलब्ध राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक शोध, मेडिकल साहित्य और फॉरेंसिक मानकों का विस्तृत अध्ययन किया गया, ताकि जांच निष्पक्ष और तथ्यों पर आधारित रहे।

डॉ. गुप्ता ने यह भी स्पष्ट किया कि हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के चलते रिपोर्ट की किसी भी जानकारी का सार्वजनिक खुलासा नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि बोर्ड ने अपनी वैज्ञानिक राय पूरी स्पष्टता के साथ सीबीआई और न्यायपालिका को उपलब्ध करा दी है।

इस रिपोर्ट को इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि शुरुआती पोस्टमार्टम के दौरान मेडिकल बोर्ड के समक्ष कथित जिम बेल्ट प्रस्तुत नहीं की गई थी। ऐसे में पहली पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गर्दन पर मिले घावों और बेल्ट के बीच कोई वैज्ञानिक संबंध स्थापित नहीं हो पाया था।

बाद में मृतका के परिजनों की मांग पर मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने AIIMS दिल्ली के विशेषज्ञ मेडिकल बोर्ड से दोबारा पोस्टमार्टम और वैज्ञानिक परीक्षण कराने के निर्देश दिए थे। जांच का मुख्य उद्देश्य यह स्पष्ट करना था कि मृतका की गर्दन पर मिले घाव कथित जिम बेल्ट से मेल खाते हैं या नहीं।

अब AIIMS की रिपोर्ट सीबीआई के पास पहुंचने के बाद मामले की जांच को नई दिशा मिलने की संभावना जताई जा रही है। आगे की कार्रवाई और निष्कर्ष जांच एजेंसी तथा न्यायालय की प्रक्रिया के बाद ही स्पष्ट हो पाएंगे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.