Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मानसा में कर्ज और फसल नुकसान से टूटे किसान ने खेत में लगाई फांसी, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Summer express, मानसा। पंजाब के मानसा जिले के जलवेडा गांव में कर्ज के बोझ और लगातार फसलों के खराब होने से परेशान एक युवा किसान ने खेत में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है। मृतक अपने पीछे पत्नी, बुजुर्ग माता-पिता और महज तीन महीने की मासूम बेटी को छोड़ गया है, जिसके सिर से पिता का साया उठ गया।

मृतक की पहचान 26 वर्षीय उत्तम सिंह के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, वह परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। अपनी जमीन कम होने के कारण वह ठेके पर खेत लेकर खेती करता था और इसी से पूरे परिवार का गुजारा चलता था। खेती के लिए लिए गए कर्ज और लगातार हो रहे आर्थिक नुकसान ने उसे गहरे मानसिक तनाव में डाल दिया था।

परिवार और ग्रामीणों ने बताया कि इस वर्ष उत्तम सिंह को कपास (नरमा) की फसल से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन कीटों के प्रकोप और प्रतिकूल मौसम के कारण पूरी फसल बर्बाद हो गई। इससे उसे भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। इसके बाद उसने कर्ज लेकर धान की फसल बोई, लेकिन उसकी स्थिति भी संतोषजनक नहीं थी। लगातार दो फसलों में नुकसान और बढ़ते कर्ज ने उसकी चिंता और मानसिक दबाव को बढ़ा दिया।

मृतक के चचेरे भाई लखविंदर सिंह ने बताया कि उत्तम सिंह की शादी करीब तीन वर्ष पहले हुई थी। तीन महीने पहले ही उसके घर बेटी का जन्म हुआ था और परिवार में खुशियों का माहौल था। लेकिन आर्थिक तंगी और भविष्य की चिंता ने उसे इतना परेशान कर दिया कि उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया।

घटना की सूचना मिलने पर थाना बरेटा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा। थाना प्रभारी गणेश्वर कुमार ने बताया कि परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

इस घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। बड़ी संख्या में ग्रामीण और किसान संगठनों के प्रतिनिधि पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और उन्हें सांत्वना दी। किसान संगठनों ने राज्य सरकार से मृतक किसान का कर्ज माफ करने, परिवार को आर्थिक सहायता देने तथा आश्रितों के लिए सरकारी नौकरी उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि संकट की इस घड़ी में परिवार को सहारा मिल सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

एचआरटीसी परिचालक से घर से ही फर्जी चेकिंग रिपोर्ट भरवा रहे इंस्पेक्टर, वीडियो वायरल

Summer express/मंडी, धर्मवीर-: हिमाचल पथ परिवहन निगम के मंडी डिवीजन में फर्जी चेकिंग का एक और मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में आरोप लगाया गया है कि एक इंस्पेक्टर ने धर्मशाला-कुल्लू रूट पर तैनात परिचालक से ड्यूटी के दौरान नहीं बल्कि घर पर बैठकर ही फर्जी चेकिंग भरवाई।...

फरीदाबाद के युवक की पत्नी के सामने गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Summer express, फर्रुखाबाद । उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में हरियाणा के एक युवक की पत्नी और मासूम बेटे के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर कार से मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश...

पंचकूला में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, कई वाहन और मकान क्षतिग्रस्त

Summer express, पंचकूला। सेक्टर-15 में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के अनियंत्रित होने से बड़ा हादसा हो गया। स्कॉर्पियो ने पहले सड़क से गुजर रही एक कार को टक्कर मारी, इसके बाद लोहे का गेट, ग्रिल और सुरक्षा कक्ष तोड़ते हुए एक मकान के बाहर खड़ी एसयूवी में जा घुसी। हादसे में कई वाहनों और संपत्ति को...

5.19 करोड़ की विकास परियोजनाओं का पलवल में शिलान्यास, सभी वार्डों में होगा समान विकास

Summer express, सुंदर कुंडू , पलवल। हरियाणा सरकार में खेल एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम ने सोमवार को पलवल शहर के वार्ड नंबर-10 स्थित कुसलीपुर क्षेत्र में करीब 5.19 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। नारियल फोड़कर कार्यों की शुरुआत करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार शहर के हर वार्ड में समान...

पंचकूला में मंत्री के सस्पेंशन आदेश पर भी नहीं हुई पुलिस कार्रवाई

Summer express, पंचकूला। दहेज उत्पीड़न के एक मामले में हरियाणा सरकार के मंत्री कृष्णलाल पंवार द्वारा महिला थाना की एसएचओ और जांच अधिकारी एएसआई को तत्काल निलंबित करने के निर्देश दिए जाने के बावजूद एक सप्ताह बाद भी कार्रवाई नहीं हुई है। पुलिस विभाग ने दोनों अधिकारियों को निलंबित करने के बजाय पहले विभागीय जांच...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.