Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जुलाई के पहले 10 दिनों में 119 मिमी बारिश, बहादुरगढ़ में फिर जलभराव का खतरा बढ़ा

Summer express, बहादुरगढ़। इस बार मानसून ने बहादुरगढ़ में शुरुआत से ही जोरदार दस्तक दी है। जुलाई के पहले 10 दिनों में 119 मिलीमीटर से अधिक बारिश दर्ज की गई है, जो पिछले 11 वर्षों में शुरुआती 10 दिनों के दौरान दूसरी सबसे अधिक बारिश मानी जा रही है। मौसम विभाग ने रविवार को भी बारिश की संभावना जताई है। ऐसे में कुछ दिन पहले जलभराव की समस्या झेल चुके शहरवासियों की चिंता एक बार फिर बढ़ गई है।

तीन दिन पहले हुई 78.6 मिलीमीटर बारिश ने शहर की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी थी। तेज बारिश के बाद शहर की कई प्रमुख सड़कें, बाजार और रिहायशी कॉलोनियां घंटों तक पानी में डूबी रहीं। कई स्थानों पर बारिश थमने के लगभग 24 घंटे बाद भी जलभराव बना रहा, जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

शहर में जल निकासी व्यवस्था पहले से ही सवालों के घेरे में है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात से पहले नालों की सफाई और सीवर सिस्टम दुरुस्त करने के दावे हर साल किए जाते हैं, लेकिन पहली तेज बारिश में ही पूरी व्यवस्था चरमरा जाती है। नालों की समय पर सफाई नहीं होने और सीवर लाइनों की क्षमता कम होने के कारण बारिश का पानी तेजी से नहीं निकल पाता।

मौसम विभाग की ओर से फिर बारिश की संभावना जताए जाने के बाद प्रशासन की तैयारियों पर भी निगाहें टिकी हैं। यदि अगले कुछ दिनों में अच्छी बारिश होती है तो शहर के निचले इलाकों, मुख्य सड़कों और बाजारों में दोबारा जलभराव की स्थिति बनने की आशंका है। इससे यातायात प्रभावित हो सकता है और लोगों को दैनिक कार्यों में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

बारिश के आंकड़ों पर नजर डालें तो वर्ष 2026 में जुलाई के पहले 10 दिनों में 119 मिमी से अधिक वर्षा दर्ज की गई है। इससे पहले 2024 में इसी अवधि के दौरान 203.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई थी। वहीं 2025 में 98.7 मिमी, 2023 में 35 मिमी, 2022 में 75 मिमी, 2021 में 3.3 मिमी, 2020 में 94.8 मिमी, 2019 में 64 मिमी, 2018 में 11.8 मिमी, 2017 में 99.4 मिमी और 2016 में 40.7 मिमी बारिश दर्ज हुई थी।

कृषि विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मानसून की शुरुआती अच्छी बारिश धान की खेती के लिए लाभदायक साबित हो रही है। कृषि विभाग के अधिकारी सुनील राणा के अनुसार, समय पर हुई वर्षा से धान उत्पादक किसानों को सिंचाई में राहत मिलेगी और फसल की शुरुआती बढ़वार बेहतर होगी।

विशेषज्ञों का मानना है कि सक्रिय मानसून को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। वहीं प्रशासन को जल निकासी व्यवस्था मजबूत करने और संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखने की जरूरत है, ताकि बारिश के दौरान जनजीवन पर कम से कम असर पड़े।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...

चिंतपूर्णी में उमड़ा आस्था का सैलाब, माधो टीला तक पहुंची श्रद्धालुओं की कतार

Summer express, चिंतपूर्णी। विकास शर्मा। धार्मिक नगरी चिंतपूर्णी में रविवार को माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पंजाब समेत पड़ोसी राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। भीड़ बढ़ने के कारण मंदिर में दर्शनों के लिए लगी डबल लाइन ओल्ड बस स्टैंड को...

कारगिल विजय दिवस पर जसवां प्रागपुर में कार्यक्रम, 500 से अधिक पूर्व सैनिकों ने कराया पंजीकरण

Summer express, जसवां प्रागपुर। राकेश शर्मा। भाजपा जसवां प्रागपुर मंडल की ओर से रविवार को चिंतपूर्णी के समीप गंगोट पंचायत के मोइन स्थित एक निजी पैलेस में कारगिल विजय दिवस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जसवां प्रागपुर के विधायक एवं पूर्व उद्योग मंत्री विक्रम सिंह...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.