Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पूर्व HSSC चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी बने मुख्यमंत्री के विशेष शिकायत निवारण अधिकारी

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) के पूर्व चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी को मुख्यमंत्री का विशेष शिकायत निवारण अधिकारी (स्पेशल ऑफिसर-ग्रिवेंस रिड्रेसल) नियुक्त किया है। इस संबंध में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की ओर से  नियुक्ति आदेश जारी कर दिए गए हैं। आदेश के अनुसार यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

यमुनानगर जिले के गांव खदरी निवासी भोपाल सिंह अब मुख्यमंत्री कार्यालय में आम नागरिकों से जुड़ी शिकायतों के निस्तारण, उनकी निगरानी और फॉलोअप से संबंधित कार्यों की जिम्मेदारी संभालेंगे। सरकार का उद्देश्य शिकायत निवारण व्यवस्था को अधिक प्रभावी और व्यवस्थित बनाना है।

जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह नियुक्ति अस्थायी आधार पर की गई है। भोपाल सिंह इस पद पर तब तक कार्यरत रहेंगे, जब तक मुख्यमंत्री उन्हें विशेष शिकायत निवारण अधिकारी के रूप में बनाए रखना उचित समझेंगे।

सरकार ने यह भी कहा है कि उनकी सेवा शर्तों, वेतन-भत्तों और अन्य प्रशासनिक नियमों से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश अलग से जारी किए जाएंगे।

नियुक्ति आदेश की प्रतियां प्रधान महालेखाकार (लेखा एवं ऑडिट), मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव, प्रधान सचिव, चीफ स्टाफ ऑफिसर, सामान्य प्रशासन विभाग, प्रोटोकॉल विभाग तथा स्वयं भोपाल सिंह को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दी गई हैं।

भोपाल सिंह खदरी इससे पहले हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन के रूप में अपनी जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। अब नई भूमिका में उनसे मुख्यमंत्री कार्यालय में आने वाली जन शिकायतों के त्वरित और प्रभावी समाधान की प्रक्रिया को और मजबूत करने की उम्मीद की जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.