Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अंबाला का अटल केयर कैंसर सेंटर बना मरीजों का भरोसेमंद सहारा, बढ़ रही लोकप्रियता

Summer express, अंकुर कपूर ,अंबाला। अंबाला कैंट स्थित अटल केयर कैंसर सेंटर कैंसर मरीजों के लिए बेहतर उपचार और सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के कारण लगातार लोगों का भरोसा जीत रहा है। वर्ष 2022 से संचालित यह केंद्र न केवल आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है, बल्कि मरीजों को सामाजिक और सरकारी सहायता योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए भी जागरूक कर रहा है। यही वजह है कि अस्पताल की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है और दूर-दराज के मरीज भी यहां उपचार के लिए पहुंच रहे हैं।

अस्पताल में कैंसर मरीजों के इलाज के साथ-साथ उन्हें सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी जाती है। विशेष रूप से हरियाणा सरकार की कैंसर पेंशन योजना के बारे में मरीजों और उनके परिजनों को जागरूक किया जाता है, ताकि पात्र मरीज समय पर योजना का लाभ उठा सकें। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि इलाज के साथ आर्थिक और सामाजिक सहयोग भी मरीजों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

हरियाणा सरकार ने राज्य में कैंसर मरीजों की सुविधा के लिए पांच डे-केयर सेंटर भी स्थापित किए हैं, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में उपचार और अन्य आवश्यक चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इन केंद्रों का उद्देश्य मरीजों को उनके घर के नजदीक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।

अटल केयर कैंसर सेंटर के निदेशक डॉ. यशपाल शर्मा ने बताया कि अस्पताल में उपचार के साथ-साथ मरीजों को सरकारी योजनाओं और उपलब्ध सुविधाओं के प्रति लगातार जागरूक किया जाता है। उन्होंने कहा कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीजों को केवल इलाज ही नहीं, बल्कि हर संभव सामाजिक और आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराना भी अस्पताल की प्राथमिकता है। इसी सोच के साथ अस्पताल मरीजों को कैंसर पेंशन योजना सहित अन्य लाभकारी योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें आवश्यक सहायता प्राप्त करने में मदद कर रहा है।

उन्होंने कहा कि मरीजों का बढ़ता विश्वास और बेहतर उपचार व्यवस्था ही अटल केयर कैंसर सेंटर की पहचान बन रही है। अस्पताल का प्रयास है कि प्रत्येक मरीज को समय पर गुणवत्तापूर्ण इलाज और सभी जरूरी सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

फरीदाबाद के सेक्टर-77 में कैब चालक की हत्या, कार की ड्राइविंग सीट पर मिला खून से लथपथ शव

Summer express, फरीदाबाद। शहर के बीपीटीपी थाना क्षेत्र के सेक्टर-77 में एक कैब चालक की हत्या का मामला सामने आया है। रविवार सुबह केएलजे सोसाइटी के पास सड़क किनारे खड़ी कैब में चालक का शव ड्राइविंग सीट पर खून से लथपथ हालत में मिला। मृतक की पहचान सेक्टर-77 निवासी 40 वर्षीय प्रकाश कुमार के रूप...

यमुनानगर में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से दो बच्चों की मौत, मां और मासूम बेटा घायल

Summer express, यमुनानगर। जगाधरी-पांवटा साहिब हाईवे पर सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल के सामने कट पर मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि उनकी मां और डेढ़ वर्षीय भाई घायल हो गए। हादसे के समय महिला एक्टिवा पर बच्चों के साथ जा रही थी। टक्कर के बाद...

भांकरी में कचरा डालने के विरोध में 36 बिरादरी की महापंचायत, आंदोलन तेज करने का ऐलान

Summer express, फरीदाबाद। भांकरी गांव में कचरा डाले जाने के विरोध में रविवार को सरकारी स्कूल परिसर में 36 बिरादरी की महापंचायत आयोजित की गई। इसमें दो हजार से अधिक लोगों ने भाग लेकर प्रदूषण के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। महापंचायत में पर्यावरण संरक्षण, स्थानीय लोगों के अधिकारों और कचरा...

हिमाचल के छह मेडिकल कॉलेजों में एक हजार करोड़ से बढ़ीं स्वास्थ्य सुविधाएं, पीजी सीटें 277 से बढ़कर 497 हुईं : केवल सिंह पठानिया

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:शाहपुर के विधायक एवं हिमाचल विधानसभा के उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र में व्यवस्था परिवर्तन की दिशा में लगातार काम कर रही है। सरकार ने प्रदेश के छह मेडिकल कॉलेजों में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं को मजबूत करने...

बर्फबारी के बाद आबादी की ओर बढ़ सकते हैं तेंदुए और भालू, DFO अमित शर्मा ने लोगों को किया सतर्क

बच्चों को अकेले बाहर न भेजें, घरों के आसपास रखें पर्याप्त रोशनी; वन्यजीवों के शिकार पर होगी कानूनी कार्रवाई Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:पहाड़ों पर बर्फबारी और सर्दी बढ़ने के साथ ही वन्यजीवों की मुश्किलें भी बढ़ने लगती हैं। जंगलों में भोजन की कमी होने पर तेंदुए और भालू जैसे वन्यजीव निचले इलाकों और रिहायशी क्षेत्रों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.