Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सिरसा में 22 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या, पुरानी रंजिश में वारदात की आशंका

Summer express, सिरसा। हरियाणा के सिरसा जिले के बड़ागुढा थाना क्षेत्र के गांव छतरियां में 22 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या का मामला सामने आया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटना पुरानी रंजिश से जुड़ी बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

मृतक की पहचान अशोक के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि गांव का रहने वाला मुकेश और उसके साथियों ने शाम उस समय अशोक पर हमला कर दिया, जब वह अपने खेत से घर लौट रहा था। आरोप है कि रास्ते में घेरकर लाठी-डंडों से उसकी बेरहमी से पिटाई की गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल अशोक को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान सोमवार सुबह उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बड़ागुढा थाना प्रभारी लाभ सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों के बयान दर्ज किए।

जानकारी के अनुसार मृतक और आरोपी एक-दूसरे के खेतों के पड़ोसी थे। दोनों पक्षों के बीच 25 जून को भी विवाद हुआ था, जिसके बाद गांव में पंचायत के माध्यम से मामला सुलझाने का प्रयास किया गया था। परिजनों का आरोप है कि आरोपी मुकेश नशा तस्करी से जुड़ा हुआ है और उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत पहले से दो मामले दर्ज हैं। हालांकि, इन आरोपों की पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों के अनुसार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...

चिंतपूर्णी में उमड़ा आस्था का सैलाब, माधो टीला तक पहुंची श्रद्धालुओं की कतार

Summer express, चिंतपूर्णी। विकास शर्मा। धार्मिक नगरी चिंतपूर्णी में रविवार को माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पंजाब समेत पड़ोसी राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। भीड़ बढ़ने के कारण मंदिर में दर्शनों के लिए लगी डबल लाइन ओल्ड बस स्टैंड को...

कारगिल विजय दिवस पर जसवां प्रागपुर में कार्यक्रम, 500 से अधिक पूर्व सैनिकों ने कराया पंजीकरण

Summer express, जसवां प्रागपुर। राकेश शर्मा। भाजपा जसवां प्रागपुर मंडल की ओर से रविवार को चिंतपूर्णी के समीप गंगोट पंचायत के मोइन स्थित एक निजी पैलेस में कारगिल विजय दिवस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जसवां प्रागपुर के विधायक एवं पूर्व उद्योग मंत्री विक्रम सिंह...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.