Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंजाब के बुलापुर में कथित अवैध पशु कटान का मामला, दो आरोपी गिरफ्तार

Summer express, अमरगढ़ (पंजाब)। पंजाब के अमरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव बुलापुर में कथित अवैध पशु कटान और गोवंश के मांस की तस्करी से जुड़े मामले का खुलासा होने का दावा किया गया है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस ने मामले में छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ग्रामीणों के अनुसार गांव के खेतों में बने एक मकान और पशु शेड में लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियां चल रही थीं। बताया गया कि संबंधित जमीन को पिछले करीब पांच-छह वर्षों से ठेके पर दिया गया था। स्थानीय लोगों का आरोप है कि वहां रहने वाले कुछ लोग खेती की आड़ में आवारा पशुओं को लाकर परिसर में रखते थे।

ग्रामीणों ने बताया कि बीती रात उन्हें मकान के भीतर से संदिग्ध आवाजें सुनाई दीं। शक होने पर उन्होंने गांव के सरपंच, अन्य ग्रामीणों और थाना अमरगढ़ पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने पर वहां मौजूद छह लोगों में से चार मौके से फरार हो गए, जबकि दो आरोपियों को पकड़ लिया गया।

गांव के सरपंच गुरिंदरजीत सिंह गोल्डी ने दावा किया कि परिसर से तीन कटे हुए गायों के सिर, पैक किया गया मांस, वजन मापने का कांटा, मांस काटने के औजार और बड़ी मात्रा में अन्य मांस बरामद हुआ। उनका आरोप है कि यह गतिविधियां काफी समय से चल रही थीं, लेकिन परिसर में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक रहती थी और गेट हमेशा बंद रखा जाता था।

गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष मनदीप सिंह ने बताया कि ग्रामीणों ने प्रस्ताव पारित कर निर्णय लिया है कि भविष्य में उक्त जमीन किसी को ठेके पर नहीं दी जाएगी। साथ ही परिसर में बने ढांचे को हटाने की भी मांग की गई है। इस दौरान गौ रक्षा दल के प्रतिनिधियों ने भी मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

थाना अमरगढ़ के प्रभारी जगसीर सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत के आधार पर छह लोगों, जिनमें जमीन मालिक भी शामिल है, के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

पुलिस के अनुसार मौके से तीन मृत गोवंशों के अवशेष और दो जीवित गायें बरामद की गई हैं। जीवित गायों को गौशाला भेजा जाएगा, जबकि अन्य बरामद सामग्री को जांच प्रक्रिया के तहत कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Summer Express - Auto Draft

मंडी में 22 वर्षीय विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

Summer express, मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में 22 वर्षीय विवाहिता द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना गोहर उपमंडल की देवधार पंचायत के तनेली गांव की है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। मृतका की पहचान भूपेंद्र कुमारी के रूप में हुई है।...

मनाली में ट्रैकिंग के दौरान हादसा, तेज बहाव में बहा जम्मू का ट्रैकर

Summer express, मनाली। हिमाचल प्रदेश के मनाली में शनाग-मझाच क्षेत्र में ट्रैकिंग के दौरान एक दर्दनाक हादसे में जम्मू निवासी ट्रैकर की मौत हो गई। दोपहर ट्रैकिंग से लौटते समय मझाच नाला पार करते हुए वह अचानक तेज बहाव की चपेट में आ गया और बह गया। पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों ने रातभर संयुक्त...

कारगिल विजय दिवस पर ऊना के शहीदी स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि, युवाओं से देशभक्ति अपनाने का आह्वान

Summer express, ऊना, राकेश। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर ऊना स्थित शहीदी स्मारक में जिला प्रशासन, पूर्व सैनिकों और गणमान्य नागरिकों ने देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर शहीदों की अमर शहादत को नमन किया गया। कार्यक्रम में...

यमुनानगर में नशे के खिलाफ जनसैलाब, CM नायब सैनी ने 1.16 लाख प्रतिभागियों की मैराथन को दिखाई हरी झंडी

Summer express, यमुनानगर। हरियाणा को नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ रविवार को यमुनानगर में आयोजित ‘नशे से जंग, यमुनानगर के संग’ जन-जागरूकता मैराथन ने नया इतिहास रच दिया। जगाधरी के मटका चौक से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अभियान में 1.16 लाख से अधिक लोगों के...

महेंद्रगढ़ में किराना दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

summer express, महेंद्रगढ़। शहर में सीएसडी कैंटीन के सामने स्थित अशोक पंसारी की किराना दुकान में रविवार तड़के करीब तीन बजे अचानक आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। समय रहते स्थानीय लोगों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे आसपास की दुकानों तक आग...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.