Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कबीर जयंती समारोह में दुष्यंत चौटाला ने उठाए SYL और यमुना जल बंटवारे के मुद्दे

Summer express, रोहतक। जननायक जनता पार्टी (जजपा) के प्रदेश कार्यालय में संत कबीर दास जयंती के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह में पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं जजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दुष्यंत चौटाला मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संत कबीर दास के विचारों को सामाजिक समरसता, भाईचारे और समानता का प्रतीक बताया तथा समाज में एकजुटता बनाए रखने का संदेश दिया।

दुष्यंत चौटाला ने इस अवसर पर “जहां देवालय, वहां पुस्तकालय” अभियान को निरंतर आगे बढ़ाने का आह्वान करते हुए कहा कि धार्मिक स्थलों के साथ-साथ ज्ञान और शिक्षा का प्रसार भी समाज के विकास के लिए आवश्यक है। उन्होंने कहा कि संत कबीर की शिक्षाएं आज भी समाज को नई दिशा देने का कार्य कर रही हैं।

अपने संबोधन के दौरान दुष्यंत चौटाला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित हरियाणा दौरे का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से आग्रह किया कि वे प्रधानमंत्री के समक्ष सतलुज-यमुना लिंक (SYL) नहर के मुद्दे को मजबूती से उठाएं और हरियाणा के हिस्से का पानी दिलाने के लिए ठोस पहल करें।

उन्होंने भाजपा सरकार पर यमुना जल बंटवारे से जुड़े तथ्यों को सार्वजनिक न करने का आरोप लगाया। साथ ही किशाऊ, लखवार और रेणुकाजी बांध परियोजनाओं के लिए विशेष बजट उपलब्ध कराने की मांग भी की, ताकि भविष्य में प्रदेश की जल आवश्यकताओं को बेहतर ढंग से पूरा किया जा सके।

दुष्यंत चौटाला ने बढ़ती ईंधन कीमतों पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि पेट्रोल में एथेनॉल की बढ़ती मात्रा से वाहन इंजनों पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है, जिसे लेकर सरकार को गंभीरता से विचार करना चाहिए।

समारोह में राष्ट्रीय संगठन सचिव राजेंद्र लतानी, रोहतक जिला प्रभारी हरज्ञान मोखरा, जिलाध्यक्ष डॉ. संदीप हुड्डा, एससी प्रकोष्ठ प्रभारी रमेश खटक, सुरेंद्र भागीराम, महेंद्र सुड़ाना सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। वक्ताओं ने संत कबीर दास के विचारों को सामाजिक समानता, सद्भाव और मानवता की मजबूत नींव बताते हुए उनके संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.