Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

एचएसवीपी कारनामा, अलाट प्लाट की बदल दी लोकेशनहाई कोर्ट ने नोटिस जारी कर जवाब तलब किया


Summer express, मोनिका रावत , पंचकूला। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) द्वारा आवंटित प्लाट की कथित रूप से लोकेशन बदलने के मामले में अंतरिम राहत देते हुए अगली सुनवाई तक यथास्थिति बनाए रखने के आदेश दिए हैं। जस्टिस विकास बहल की पीठ ने हरियाणा सरकार को जवाब दाखिल करने के लिए समय देते हुए मामले की अगली सुनवाई 11 अगस्त 2026 निर्धारित की है।याचिकाकर्ता जोगिंदर पाल बंसल ने हाई कोर्ट में दायर याचिका में कहा कि उसे फरीदाबाद के सेक्टर 45 में मूल रूप से प्लाट नंबर 906-पी आवंटित किया गया था। यह प्लाट दो ओर से नौ-नौ मीटर चौड़ी सड़कों से जुड़ा हुआ था और दो दिशाओं से खुला होने के कारण प्रीमियम श्रेणी का था। इसी विशेष स्थिति के कारण उन्होंने एचएसवीपी को प्रेफरेंशियल लोकेशन चार्ज भी अदा किए थे।

याचिका के अनुसार, बाद में एचएसवीपी ने बिना किसी वैध कारण के प्लाट नंबर 906-पी की वास्तविक लोकेशन बदल दी। अब जिस स्थान पर प्लाट 906-पी दर्शाया गया है, वह पहले की तुलना में कम सुविधाजनक है और केवल एक ओर से सड़क से जुड़ा हुआ है। वहीं, जिस स्थान पर मूल रूप से प्लाट 906-पी था, वह आज भी उसी स्थान पर मौजूद है, लेकिन उसका नंबर बदलकर 909-पी कर दिया गया है। नया 909-पी पहले की तरह दो ओर से सड़क से जुड़ा हुआ और अधिक बेहतर स्थिति वाला प्लाट है।याचिकाकर्ता की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता विकास चतरथ ने अदालत को बताया कि याची के प्लाट का भवन निर्माण नक्शा पहले ही स्वीकृत किया जा चुका है।

उन्होंने तर्क दिया कि यदि प्राधिकरण को केवल प्लाट का नंबर बदलना था तो ऐसा किया जा सकता था, लेकिन प्लाट की वास्तविक लोकेशन बदलना पूरी तरह मनमाना और अवैध कदम है। उन्होंने कहा कि एचएसवीपी ने आवंटन के समय उपलब्ध कराई गई मूल सुविधाओं से याचिकाकर्ता को वंचित कर दिया, जबकि उन सुविधाओं के लिए अतिरिक्त शुल्क पहले ही वसूला जा चुका है।सुनवाई के दौरान हरियाणा सरकार की ओर से जवाब देने के लिए समय मांगा। इस पर हाई कोर्ट ने राज्य सरकार को जवाब दाखिल करने का अवसर देते हुए मामले की अगली सुनवाई 11 अगस्त 2026 तय कर दी।अदालत ने याचिकाकर्ता को अंतरिम राहत प्रदान करते हुए स्पष्ट निर्देश दिया कि अगली सुनवाई तक आज की स्थिति यथावत बनाए रखी जाए।हाई कोर्ट के इस अंतरिम आदेश के बाद फिलहाल विवादित प्लाट की स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं किया जा सकेगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.