Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गिरफ्तार आईएएस अधिकारी प्रदीप कुमार पहुंचे हाई कोर्ट की शरण में

मोनिका रावत, चंडीगढ़ | हरियाणा में सरकारी विभागों के बैंक खातों से कथित सरकारी धन के गबन और अनधिकृत हस्तांतरण से जुड़े बहुचर्चित मामले में गिरफ्तार आईएएस अधिकारी प्रदीप कुमार ने अपनी गिरफ्तारी, पुलिस रिमांड और न्यायिक हिरासत को पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में चुनौती दी है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने गिरफ्तारी के समय और उसके बाद भी उन्हें लिखित रूप से गिरफ्तारी के आधार नहीं बताए। इसे मौलिक अधिकारों का उल्लंघन बताते हुए गिरफ्तारी, रिमांड आदेशों और उसके बाद की पूरी कार्यवाही को अवैध घोषित कर तत्काल रिहाई का निर्देश देने की मांग की गई है।

याचिका के अनुसार, इस मामले में सबसे पहले 23 फरवरी 2026 को हरियाणा भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने सरकारी विभागों के आईडीएफसी फर्स्ट बैंक खातों से सरकारी धन के कथित गबन के आरोप में एफआईआर दर्ज की थी। बाद में 8 अप्रैल 2026 को जांच सीबीआई को सौंप दी गई। इसके बाद सीबीआई ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत नया मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

याचिकाकर्ता का कहना है कि सीबीआई के नोटिस मिलने पर वह 15 मई और 24 जून 2026 को स्वयं जांच में शामिल हुए और जांच एजेंसी को पूरा सहयोग दिया। इसके बावजूद 30 जून 2026 को हरियाणा के नरवाना टोल प्लाजा से दोपहर करीब 2:50 बजे उन्हें हिरासत में ले लिया गया, लेकिन उस समय गिरफ्तारी के आधार नहीं बताए गए।

याचिका में यह भी दावा किया गया है कि सीबीआई के विभिन्न दस्तावेजों में गिरफ्तारी का समय अलग-अलग दर्ज है। पत्नी को भेजी गई सूचना में गिरफ्तारी का समय शाम 4:25 बजे दर्शाया गया है, जबकि गिरफ्तारी मेमो में शाम 6:25 बजे का समय अंकित है। याचिकाकर्ता का कहना है कि इन विरोधाभासी अभिलेखों से स्पष्ट होता है कि वास्तविक हिरासत और औपचारिक गिरफ्तारी के बीच कई घंटे तक उन्हें बिना वैधानिक प्रक्रिया अपनाए रखा गया।

याचिका के अनुसार, 30 जून को पंचकूला की अदालत में पुलिस रिमांड की सुनवाई के दौरान भी गिरफ्तारी के आधार उपलब्ध नहीं कराए गए। बचाव पक्ष की आपत्ति के बाद पहली बार अधिवक्ता को कथित गिरफ्तारी के आधार उपलब्ध कराए गए, लेकिन उन पर याचिकाकर्ता के हस्ताक्षर नहीं थे। इसके बावजूद अदालत ने सीबीआई की दलील स्वीकार करते हुए समय संबंधी विसंगति को टंकण त्रुटि मानकर पुलिस रिमांड दे दी। बाद में 2 जुलाई 2026 को उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।याचिकाकर्ता ने हाई कोर्ट से सुप्रीम कोर्ट के कई फैसलों का हवाला देते हुए कहा है कि गिरफ्तारी के आधार लिखित रूप में न बताना संवैधानिक और वैधानिक अनिवार्यता का उल्लंघन है। इसलिए 30 जून की गिरफ्तारी, 30 जून और 2 जुलाई के रिमांड आदेशों सहित उसके बाद की पूरी कार्यवाही को निरस्त कर उन्हें तत्काल रिहा करने के निर्देश जारी किए जाएं। हाई कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करते हुए सीबीआई से जवाब तलब करते हुए मामले की सुनवाई 15 सितम्बर तक स्थगित कर दी।

============

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Summer Express - पंजाब में मौसम बदलेगा करवट, 17 और 18 अप्रैल को येलो अलर्ट जारी

पंजाब में करवाचौथ पर बारिश का अलर्ट, सात जिलों में 40 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Summer express, अमृतसर। पहाड़ी इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हुई ताजा बर्फबारी के बाद पंजाब के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। राज्य में दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटे तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है, लेकिन 28...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं

Summer express, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने महर्षि वाल्मीकि के विचारों और शिक्षाओं को भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर बताते हुए कहा कि मानवता के कल्याण के लिए उनके दिए गए संदेश हमेशा लोगों का मार्गदर्शन करते रहेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने...

महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय में रामायण पर बनेगा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस: महिपाल ढांडा

Summer express, बलिंदर कुमार, कैथल। हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि रामायण के रचयिता भगवान महर्षि वाल्मीकि ने अपने महान महाकाव्य के माध्यम से मानवता को मर्यादा, कर्तव्य, आदर्श जीवन और लोक कल्याण का मार्ग दिखाया। उनके विचार सत्य, त्याग, सेवा और कर्तव्य पालन की प्रेरणा देते हैं। भगवान वाल्मीकि ने प्रभु...

करनाल अमन हत्याकांड में CIA-3 को मिली कामयाबी, जतिन समेत दो आरोपी गिरफ्तार

Summer express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल। करनाल में अमन हत्याकांड की जांच कर रही सीआईए-3 पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में करनाल निवासी जतिन और एक नाबालिग शामिल है। पुलिस अब मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। एसीपी रविंदर कुमार ने प्रेस...

करनाल में 5 नवंबर को अमित शाह निकालेंगे पदयात्रा, भाजपा ने अभियान शुरू किया

Summer express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल। हरियाणा में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर), चुनाव आयोग और चुनावी प्रक्रिया को लेकर विपक्ष की ओर से लगाए जा रहे ‘वोट चोरी’ के आरोपों के जवाब में भाजपा ने ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान शुरू किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने बताया कि...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.