Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भाजपा कार्यालय पहुंचने से पहले कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया

Summer express, अनुज पांचाल, गुरुग्राम। अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर में कथित चंदा गड़बड़ी के विरोध में भाजपा कार्यालय के बाहर सुंदरकांड पाठ करने पहुंचे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को मंगलवार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। प्रशासन ने कार्यक्रम से पहले ही क्षेत्र में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 लागू कर दी थी। इसके बाद मौके पर पहुंचे कांग्रेस नेताओं और सैकड़ों कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बसों में बैठाकर वहां से हटा दिया।

कांग्रेस के शहरी जिला अध्यक्ष पंकज डाबर और ग्रामीण जिला अध्यक्ष वर्धन यादव ने भाजपा कार्यालय के बाहर सुंदरकांड का पाठ करने की घोषणा की थी। कांग्रेस का कहना था कि यह कार्यक्रम श्रीराम मंदिर में कथित चंदा अनियमितता के विरोध में आयोजित किया जा रहा है। हालांकि, कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही पुलिस ने कांग्रेस नेताओं को नोटिस जारी कर दिया था।

मंगलवार को जैसे ही कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय के बाहर पहुंचे, पुलिस ने उन्हें रोक दिया। मौके पर मौजूद पुलिस बल ने दोनों जिला अध्यक्षों समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर सरकारी बसों में बैठा दिया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कार्रवाई का विरोध किया और प्रशासन पर लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का आरोप लगाया।

कार्रवाई के दौरान कांग्रेस के एससी सेल के कार्यकारी अध्यक्ष अनिल धानक ने भी पुलिस की कार्रवाई का विरोध किया। आरोप है कि विरोध के दौरान पुलिसकर्मियों ने उन्हें जबरन पकड़कर बस में बैठा दिया। घटना के दौरान कुछ देर तक मौके पर तनावपूर्ण माहौल बना रहा।

वहीं, एसीपी सदर गुरुग्राम धर्मबीर सिंह ने बताया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से धारा 163 लागू की गई थी। प्रशासन की ओर से पहले ही संबंधित लोगों को इसकी जानकारी दे दी गई थी। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से बचने के लिए एहतियातन कार्रवाई करते हुए नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया।

इस घटनाक्रम के बाद गुरुग्राम की सियासत में नया विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस ने पुलिस कार्रवाई को लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन बताया है, जबकि प्रशासन का कहना है कि कार्रवाई पूरी तरह कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए की गई।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

युवा शक्ति की प्रतीक है चैंपियन बेटी मानसी : नरेन्द्र अत्री

Summer express, आरविंदर सिंह, हमीरपुर | एन. सी.ओ.ई, साई सैंटर हमीरपुर की बैडमिंटन खिलाड़ी मानसी ने कोच्चि में हुए ऑल इंडिया सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर साई सैंटर हमीरपुर का नाम रोशन किया है व राष्ट्र भर में अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है। मानसी की इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ...

शिमला में भूस्खलन का खतरा बढ़ा, कई भवनों पर मंडराया संकट

Summer express, शिमला | हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश ने कई इलाकों में हालात गंभीर बना दिए हैं। चंबा से लेकर शिमला तक भारी वर्षा और भूस्खलन की घटनाओं के बीच राजधानी शिमला के लोअर पंथाघाटी क्षेत्र में भी भू-स्खलन का खतरा बढ़ गया है। पहाड़ी में दरारें आने और जमीन खिसकने की...

डाक सेवक के कमरे से 832 अवितरित डाक बरामद, कर्मचारी निलंबित  

Summer express, आरविंदर सिंह, हमीरपुर | हमीरपुर जिला के उपमंडल सुजानपुर के उपडाकघर भलेठ के अंतर्गत आने वाली करोट डाक शाखा में तैनात ग्रामीण डाक सेवक के कमरे से बड़ी संख्या में अवितरित डाक, सरकारी दस्तावेज, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड और अन्य महत्वपूर्ण डाक सामग्री बरामद होने के मामले में डाक विभाग ने कड़ी...

हमीरपुर में कुलदीप पठानिया का विपक्ष पर हमला, बोले- पैसों की राजनीति ज्यादा दिन नहीं चलेगी

Summer express, आरविंदर सिंह ,हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक कुलदीप पठानिया ने विपक्षी नेताओं पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि केवल पैसे के दम पर राजनीति करने वाले नेताओं का राजनीतिक भविष्य अधिक समय तक टिकने वाला नहीं है। उन्होंने दावा किया कि ऐसे लोगों का राजनीतिक जहाज...

60 से अधिक रिसर्च पेपर प्रकाशित, प्रकृति संरक्षण के बिना विकास अधूरा : डॉ. अभिनव चौधरी

Summer express, राहुल चावला , कांगड़ा |  पेशे से चिकित्सक और जुनून से पक्षी प्रेमी एवं बर्ड फोटोग्राफर डॉ. अभिनव चौधरी ने कहा है कि प्रकृति और पक्षियों के प्रति लगाव ने उन्हें पिछले दो दशकों से अधिक समय तक हिमाचल के जंगलों, पहाड़ों और दुर्गम क्षेत्रों तक पहुंचाया। इस दौरान उन्होंने 600 से अधिक पक्षी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.