Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शिमला के पांच मंदिर ट्रस्टों की वेबसाइटें इसी माह होंगी लॉन्च, श्रद्धालुओं को मिलेंगी ऑनलाइन सुविधाएं

Summer express/शिमला, संजू -:जिला शिमला के पांच प्रमुख मंदिर ट्रस्टों को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ने की दिशा में प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस संबंध में उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में वेबसाइट निर्माण कार्य की प्रगति का आकलन किया गया। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों और तकनीकी एजेंसी को निर्देश दिए कि सभी वेबसाइटों का निर्माण एक सप्ताह के भीतर पूरा कर लिया जाए, ताकि इन्हें इसी माह श्रद्धालुओं के लिए लॉन्च किया जा सके।

बैठक में बताया गया कि नई वेबसाइटों का उद्देश्य मंदिर ट्रस्टों की सेवाओं को अधिक पारदर्शी, सरल और सुगम बनाना है। वेबसाइटों के माध्यम से श्रद्धालु मंदिरों का इतिहास, धार्मिक महत्व, पूजा-अर्चना का समय, प्रमुख धार्मिक आयोजनों की जानकारी, ऑनलाइन दान, आरती और विशेष पूजन की बुकिंग जैसी सुविधाओं का लाभ घर बैठे उठा सकेंगे। इसके साथ ही मंदिर ट्रस्टों की आय-व्यय संबंधी जानकारी, संपर्क विवरण, शिकायत एवं सुझाव पोर्टल और अन्य आवश्यक सूचनाएं भी ऑनलाइन उपलब्ध करवाई जाएंगी।उपायुक्त अनुपम कश्यप ने निर्देश दिए कि वेबसाइटों का डिज़ाइन उपयोगकर्ता-अनुकूल हो तथा सभी जानकारियां हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में उपलब्ध करवाई जाएं। उन्होंने साइबर सुरक्षा, नियमित अपडेट और सूचना की पारदर्शिता को प्राथमिकता देने पर भी जोर दिया, ताकि श्रद्धालुओं को विश्वसनीय और सुरक्षित डिजिटल सेवाएं मिल सकें।

बैठक के दौरान जिला के पांचों मंदिर ट्रस्टों में रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया पर भी चर्चा हुई। उपायुक्त ने कहा कि सभी ट्रस्टों में रिक्त पदों के लिए विज्ञापन एक ही दिन जारी किया जाएगा। इसके लिए मंदिर अधिकारियों को आवश्यक औपचारिकताएं इसी सप्ताह पूरी करने के निर्देश दिए गए, ताकि भर्ती प्रक्रिया समयबद्ध तरीके से शुरू की जा सके।उपायुक्त ने कहा कि डिजिटल तकनीक के प्रभावी उपयोग से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी और मंदिर ट्रस्टों के प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता तथा दक्षता भी बढ़ेगी। उन्होंने संबंधित विभागों को तय समय सीमा के भीतर सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।बैठक में संबंधित मंदिर ट्रस्टों के अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए। वहीं, एसडीएम शिमला ग्रामीण मंजीत शर्मा, अन्य प्रशासनिक अधिकारी और तकनीकी एजेंसी के प्रतिनिधियों ने भी बैठक में भाग लिया।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...

चिंतपूर्णी में उमड़ा आस्था का सैलाब, माधो टीला तक पहुंची श्रद्धालुओं की कतार

Summer express, चिंतपूर्णी। विकास शर्मा। धार्मिक नगरी चिंतपूर्णी में रविवार को माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पंजाब समेत पड़ोसी राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। भीड़ बढ़ने के कारण मंदिर में दर्शनों के लिए लगी डबल लाइन ओल्ड बस स्टैंड को...

कारगिल विजय दिवस पर जसवां प्रागपुर में कार्यक्रम, 500 से अधिक पूर्व सैनिकों ने कराया पंजीकरण

Summer express, जसवां प्रागपुर। राकेश शर्मा। भाजपा जसवां प्रागपुर मंडल की ओर से रविवार को चिंतपूर्णी के समीप गंगोट पंचायत के मोइन स्थित एक निजी पैलेस में कारगिल विजय दिवस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जसवां प्रागपुर के विधायक एवं पूर्व उद्योग मंत्री विक्रम सिंह...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.