Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कनाडा भेजने के नाम पर ठगी के आरोपी को हाई कोर्ट से राहत नहीं, अग्रिम जमानत खारिज

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने कनाडा भेजने का झांसा देकर 14.40 लाख रुपये की कथित ठगी के आरोपित साहिल शर्मा को अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया। अदालत ने कहा कि आरोपों की गंभीरता, आरोपी के आचरण और जांच की वर्तमान स्थिति को देखते हुए उसकी हिरासत में पूछताछ (कस्टोडियल इंटेरोगेशन) अत्यंत आवश्यक है। जस्टिस आलोक जैन ने कहा कि इस स्तर पर अग्रिम जमानत जैसी असाधारण राहत देने का कोई आधार नहीं बनता और याचिका खारिज कर दी। याचिकाकर्ता ने करनाल में दर्ज मामले में अग्रिम जमानत की मांग की थी। याचिकाकर्ता की ओर से अदालत में कहा गया कि यह मूल रूप से पैसों का विवाद है, जिसे आपराधिक रंग दे दिया गया है। उसने दावा किया कि वह शिकायतकर्ता की रकम लौटाना चाहता था, लेकिन कुछ देरी के कारण ऐसा नहीं हो सका।राज्य सरकार और शिकायतकर्ता की ओर से इस दलील का विरोध करते हुए कहा गया कि आरोपित पिछले एक वर्ष से अधिक समय से कानून की प्रक्रिया से बच रहा है।

एफआईआर दर्ज होने के बाद भी उसने न तो आत्मसमर्पण किया और न ही जांच में शामिल हुआ। शिकायतकर्ता के वकील ने यह भी कहा कि आरोपित आदतन धोखाधड़ी करने वाला व्यक्ति है। आरोप है कि उसने तीसरे व्यक्ति के नाम का चेक फर्जी हस्ताक्षरों के साथ शिकायतकर्ता के भाई को देकर मामले को टालने का प्रयास किया। इसके अलावा उसके खिलाफ वर्ष 2026 में एक अन्य आपराधिक मामला भी दर्ज हो चुका है, जिसमें वह जमानत पर है।रिकार्ड का अवलोकन करने के बाद हाई कोर्ट ने कहा कि प्रथम दृष्टया आरोपी ने शिकायतकर्ता गुरप्रीत सिंह से कनाडा भेजने के नाम पर 14.40 लाख रुपये लिए थे। वीजा रद्द होने के बाद केवल छह लाख रुपये ही लौटाए गए। अदालत ने यह भी नोट किया कि चार लाख रुपये का जो चेक दिया गया, वह किसी अन्य व्यक्ति के खाते का था, जिससे मामले को लटकाने की कोशिश की गई।

अदालत ने विदेश भेजने और रोजगार के नाम पर लोगों से ठगी के बढ़ते मामलों पर भी चिंता व्यक्त की। कोर्ट ने कहा कि इस प्रकार की धोखाधड़ी से विदेश में रोजगार और शिक्षा के अवसर तलाशने वाले लोगों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है।एक फैसले का हवाला देते हुए हाई कोर्ट ने कहा कि हिरासत में पूछताछ, अग्रिम जमानत प्राप्त व्यक्ति से पूछताछ की तुलना में अधिक प्रभावी होती है। अदालत ने कहा कि हिरासत में प्रभावी पूछताछ से ऐसी महत्वपूर्ण जानकारियां और साक्ष्य प्राप्त हो सकते हैं, जो अन्यथा छिपे रह सकते हैं। इसी आधार पर अदालत ने माना कि निष्पक्ष और प्रभावी जांच के लिए आरोपी की कस्टोडियल इंटेरोगेशन आवश्यक है और अग्रिम जमानत की याचिका खारिज कर दी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.