Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंडोह बाईपास को केंद्र की मंजूरी, भूमि अधिग्रहण के बाद शुरू होगा निर्माण कार्य

Summer express/मंडी, धर्मवीर-: किरतपुर-मनाली फोरलेन परियोजना के तहत लंबे समय से प्रतीक्षित पंडोह बाईपास परियोजना को केंद्र सरकार से सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है। अब परियोजना के लिए निजी भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। भूमि अधिग्रहण पूरा होने के बाद निर्माण कार्य के लिए टेंडर जारी किए जाएंगे। परियोजना का उद्देश्य पंडोह बाजार में ट्रैफिक दबाव कम करना, सफर को सुगम बनाना और पंडोह बांध की सुरक्षा को और मजबूत करना है।

करीब पौने चार किलोमीटर लंबे इस फोरलेन बाईपास की अलाइनमेंट को पंडोह बांध की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बदला गया है। पहले प्रस्तावित मार्ग बांध के समीप से गुजरता था, लेकिन सुरक्षा कारणों से नई योजना तैयार की गई। संशोधित अलाइनमेंट को अब केंद्र सरकार से स्वीकृति मिल चुकी है, जिससे परियोजना को आगे बढ़ाने का रास्ता साफ हो गया है।

नई योजना के अनुसार बाईपास जवाहर नवोदय विद्यालय के पास से शुरू होगा और सामने की पहाड़ी में लगभग 900-900 मीटर लंबी दो सुरंगों के जरिए कैंची मोड़ के पास निकलेगा। इसके अलावा मार्ग पर दो पुलों का निर्माण भी प्रस्तावित है। सुरंग बनने के बाद फोरलेन का यातायात पंडोह बांध और बाजार क्षेत्र से होकर नहीं गुजरेगा।राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अनुसार निजी भूमि अधिग्रहण के लिए जल्द ही मंत्रालय की ओर से अधिसूचना जारी होगी। वहीं वन भूमि से संबंधित एफसीए (फॉरेस्ट क्लीयरेंस) का मामला वन विभाग को भेज दिया गया है। इसके साथ ही परियोजना के लिए डंपिंग साइट का चयन भी किया जा रहा है, ताकि निर्माण कार्य शुरू होने पर मलबे के वैज्ञानिक निस्तारण की व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।

एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर वरुण चारी ने बताया कि पंडोह डैम की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अलाइनमेंट में बदलाव किया गया है। नई अलाइनमेंट को मंजूरी मिलने के बाद अब भूमि अधिग्रहण और अन्य औपचारिक प्रक्रियाओं को तेजी से पूरा किया जाएगा।वर्तमान में किरतपुर-मनाली फोरलेन का यातायात पंडोह बाजार और पंडोह बांध से होकर गुजरता है, जिससे अक्सर जाम की स्थिति बनती है। बाईपास बनने के बाद वाहन सीधे सुरंग के रास्ते कैंची मोड़ पहुंचेंगे। इससे बाजार क्षेत्र में ट्रैफिक का दबाव कम होगा, यात्रा का समय घटेगा और लोगों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। परियोजना के पूरा होने से क्षेत्र की कनेक्टिविटी को भी बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सिरमौर की दवा इकाई पर डीसीए की सख्त कार्रवाई, उत्पादन पर रोक

नाहन/कालाअंब-: हिमाचल प्रदेश के ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन (डीसीए) ने जिला सिरमौर के कालाअंब स्थित फार्मास्युटिकल इकाई मैसर्स वेलक्योर रेमेडीज के खिलाफ कड़ी नियामक कार्रवाई की है। यह कार्रवाई राज्य और केंद्र सरकार के अधिकारियों की संयुक्त निरीक्षण टीम द्वारा इकाई में गंभीर एवं लगातार बनी हुई कमियां पाए जाने के बाद की गई। स्वास्थ्य सचिव...

अंबाला में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी, शहर बेहाल

summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले अंबाला छावनी में सफाई कर्मचारियों, सीवरमैन और दमकल कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी रही। लंबे समय से चल रही हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। कई इलाकों में कूड़े के ढेर जमा हैं,...

मासूम शर्मा का पाखंड पर हमला, बोले- धमकियों से नहीं डरता; ‘फिल्मी बाबा’ रिलीज

summer express, जींद। हरियाणवी गायक मासूम शर्मा ने पाखंडवाद और धार्मिक आडंबर के खिलाफ अपनी मुखरता जारी रखते हुए अपना नया गीत ‘फिल्मी बाबा’ रिलीज किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस गीत का आधिकारिक ट्रैक साझा किया। करीब 3 मिनट 41 सेकंड के इस गीत में कथित पाखंडी बाबाओं, डेरों और धार्मिक...

नीलगाय को बचाने में पलटा ट्रक, महेंद्रगढ़ में 50 वर्षीय चालक की मौत

summer express , महेंद्रगढ़। गांव गढ़ी के पास बुधवार सुबह नीलगाय को बचाने के प्रयास में एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में करीब 50 वर्षीय बलबीर की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार, खुडाना निवासी बलबीर पुत्र बुद्धसिंह बुधवार सुबह करीब...

रोहतक में डेंगू का बढ़ता प्रकोप, सितंबर के 8 दिनों में मिले 8 नए मरीज

summer express , रोहतक। मानसून की बारिश के अंतिम दौर के बीच रोहतक जिले में डेंगू का संक्रमण तेजी से बढ़ता नजर आ रहा है। सितंबर के शुरुआती आठ दिनों में ही डेंगू के 8 नए मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। जिला स्वास्थ्य विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.