Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मंत्री के वायरल बयान पर भाजपा का तंज, एक ही विधानसभा के मंत्री है हर्षवर्धन चौहान

Summer express/मंडी, धर्मवीर- :प्रदेश कांग्रेस सरकार में कैबिनेट मंत्री हर्षवर्धन चौहान के अपने गृह विधानसभा क्षेत्र के ही युवाओं को आउटसोर्स पर रोजगार देने वाले वायरल बयान पर सियासत गरमा गई है। जनसभा में मंत्री द्वारा दिए इस बयान के बाद भाजपा ने उन्हें घेरना शुरू कर दिया है। मंडी में मंगलवार को मीडिया के माध्यम से मंत्री हर्षवर्धन और सुक्खू सरकार को घेरते हुए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अजय राणा ने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में आने से पूर्व युवाओं को 58 साल वाली पक्की नौकरी देने की बात कही थी। लेकिन अपनी अन्य गारंटियों की तरह युवाओं को रोजगार देने वाली गारंटी भी कांग्रेस की यह सरकार पूरा नहीं कर पायी है। आज सरकार के करीब 4 वर्ष बीत जाने के बाद युवा कांग्रेस से चुनावी वादे का जवाब मांग रहे है।

मंडी में मीडिया से रूबरू होते हुए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने घेरी मंत्री व सुक्खू सरकार को

 उन्होंने कहा कि स्वयं प्रदेश सरकार के एक मंत्री का सार्वजनिक बयान सामने आया है कि उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र के लगभग 600-700 लोगों को आउटसोर्स के माध्यम से रोजगार दिलाया। यदि यह बयान सही है, तो सरकार को पूरी पारदर्शिता के साथ बताना चाहिए कि यह प्रक्रिया क्या थी, किन नियमों के तहत नियुक्तियां हुई और क्या प्रदेश के सभी युवाओं को समान अवसर उपलब्ध कराए गए। अजय राणा ने स्पष्ट किया कि भाजपा किसी भी युवा के रोजगार के खिलाफ नहीं है। जिसने भी नियमों के अनुसार नौकरी प्राप्त की है, उसका सम्मान होना चाहिए। लेकिन भाजपा का प्रश्न पूरी भर्ती व्यवस्था और पारदर्शिता को लेकर है। हिमाचल प्रदेश केवल किसी एक विधानसभा क्षेत्र का नहीं है। मंडी, कांगड़ा, कुल्लू, चंबा, सिरमौर, किन्नौर, शिमला, सोलन, ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर और लाहौल-स्पीति सहित पूरे प्रदेश का प्रत्येक युवा समान अवसर का हकदार है। कांग्रेस सरकार में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन इस तरह के बयान दे रहे हैं ,यह बेहद चिंताजनक है। एक ओर कांग्रेस सरकार चुनावों में नियमित रोजगार और भर्ती प्रक्रिया को मजबूत करने का वादा करती है, जबकि दूसरी ओर आउटसोर्स व्यवस्था पर निर्भरता बढ़ती दिखाई देती है। सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि नियमित भर्तियों को लेकर उसकी नीति क्या है और आउटसोर्सिंग की भूमिका क्या है। अजय राणा ने कहा कि भाजपा की मांग केवल इतनी है कि सरकार भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी पूरी जानकारी सार्वजनिक करे। यदि सब कुछ नियमों के अनुरूप हुआ है तो पारदर्शिता से किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए। यदि चुनावी वादों और वास्तविक नीतियों में अंतर है, तो सरकार को प्रदेश के युवाओं के सामने इसका जवाब देना होगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Summer Express - Auto Draft

मंडी में 22 वर्षीय विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

Summer express, मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में 22 वर्षीय विवाहिता द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना गोहर उपमंडल की देवधार पंचायत के तनेली गांव की है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। मृतका की पहचान भूपेंद्र कुमारी के रूप में हुई है।...

मनाली में ट्रैकिंग के दौरान हादसा, तेज बहाव में बहा जम्मू का ट्रैकर

Summer express, मनाली। हिमाचल प्रदेश के मनाली में शनाग-मझाच क्षेत्र में ट्रैकिंग के दौरान एक दर्दनाक हादसे में जम्मू निवासी ट्रैकर की मौत हो गई। दोपहर ट्रैकिंग से लौटते समय मझाच नाला पार करते हुए वह अचानक तेज बहाव की चपेट में आ गया और बह गया। पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों ने रातभर संयुक्त...

कारगिल विजय दिवस पर ऊना के शहीदी स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि, युवाओं से देशभक्ति अपनाने का आह्वान

Summer express, ऊना, राकेश। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर ऊना स्थित शहीदी स्मारक में जिला प्रशासन, पूर्व सैनिकों और गणमान्य नागरिकों ने देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर शहीदों की अमर शहादत को नमन किया गया। कार्यक्रम में...

यमुनानगर में नशे के खिलाफ जनसैलाब, CM नायब सैनी ने 1.16 लाख प्रतिभागियों की मैराथन को दिखाई हरी झंडी

Summer express, यमुनानगर। हरियाणा को नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ रविवार को यमुनानगर में आयोजित ‘नशे से जंग, यमुनानगर के संग’ जन-जागरूकता मैराथन ने नया इतिहास रच दिया। जगाधरी के मटका चौक से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अभियान में 1.16 लाख से अधिक लोगों के...

महेंद्रगढ़ में किराना दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

summer express, महेंद्रगढ़। शहर में सीएसडी कैंटीन के सामने स्थित अशोक पंसारी की किराना दुकान में रविवार तड़के करीब तीन बजे अचानक आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। समय रहते स्थानीय लोगों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे आसपास की दुकानों तक आग...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.