चंडीगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब डेढ़ वर्ष बाद चंडीगढ़ के दौरे पर पहुंचेंगे। इस दौरान वह शहर से जुड़ी तीन प्रमुख विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।
कार्यक्रम के दौरान पंजाब से जुड़े कुछ विकास कार्यों और योजनाओं पर भी विशेष फोकस रहने की संभावना है। प्रशासन ने सुरक्षा और आयोजन की तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं। विभिन्न एजेंसियां कार्यक्रम स्थल पर अंतिम व्यवस्थाओं में जुटी हैं। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए लगभग 6 हजार वर्ग मीटर क्षेत्र में अत्याधुनिक जर्मन हैंगर पंडाल तैयार किया गया है।
इसमें बड़ी संख्या में लोगों के बैठने, सुरक्षा, मीडिया और अन्य व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा गया है। प्रशासन ने ट्रैफिक और सुरक्षा को लेकर भी विस्तृत योजना बनाई है। प्रधानमंत्री के दौरे को चंडीगढ़ और आसपास के क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।