Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

लैंड पूलिंग नीति के विरोध में पंजाबभर के टोल प्लाजा फ्री, लाडोवाल टोल पर किसानों का धरना

अशवनी पाहवा | लुधियाना
पंजाब में लैंड पूलिंग नीति समेत विभिन्न मांगों को लेकर किसानों ने मंगलवार को एक बार फिर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। गैर-राजनीतिक संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम गैर-राजनीतिक) के आह्वान पर किसानों ने लुधियाना के लाडोवाल टोल प्लाजा सहित प्रदेश के सभी टोल प्लाजा पर धरना देकर वाहनों को बिना टोल टैक्स दिए गुजरने दिया।
इस दौरान किसानों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लुधियाना के लाडोवाल टोल प्लाजा पर सुबह से ही बड़ी संख्या में किसान एकत्र होने लगे। किसानों ने टोल प्लाजा पर कब्जा कर लिया और कर्मचारियों को टोल वसूली नहीं करने दी। इसके चलते टोल से गुजरने वाले वाहन चालकों को बिना किसी शुल्क के आवागमन की सुविधा मिली।
किसानों का कहना है कि उनका आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण है और आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। किसान नेताओं ने बताया कि उनका मुख्य विरोध पंजाब सरकार की प्रस्तावित लैंड पूलिंग नीति के खिलाफ है। उनका आरोप है कि इस नीति के जरिए किसानों की उपजाऊ कृषि भूमि बड़े कॉर्पोरेट घरानों को सौंपने की तैयारी की जा रही है। इसके अलावा जमीन गिरवी रखने, लैंड मॉर्गेज बैंक से जुड़े कथित धोखाधड़ी के मामलों तथा किसानों के अन्य लंबित मुद्दों पर भी सरकार से कार्रवाई की मांग की जा रही है।
किसानों ने प्रस्तावित भारत-अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते पर भी चिंता जताई। उनका कहना है कि यदि यह समझौता लागू होता है तो इसका सीधा असर कृषि क्षेत्र और स्थानीय किसानों पर पड़ेगा।
टोल प्लाजा पर बैठकें आयोजित कर विरोध प्रदर्शन किया गया। एसकेएम (गैर-राजनीतिक) के राष्ट्रीय संयोजक एवं भारतीय किसान यूनियन (एकता सिद्धूपुर) के अध्यक्ष जगजीत सिंह डल्लेवाल ने पहले ही घोषणा की थी कि 14 जुलाई को पंजाब के सभी टोल प्लाजा जनता के लिए टोल फ्री किए जाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार किसानों की जमीन पर कब्जा कर उसे कॉर्पोरेट घरानों को सौंपना चाहती है, जिसे स्वीकार नहीं किया जाएगा।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.