Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मानसून में एडवेंचर स्पोर्ट्स पर सख्ती,15 सितंबर तक राफ्टिंग-पैराग्लाइडिंग बंद …धौलाधार ट्रेकिंग अब रजिस्ट्रेशन के बिना नहीं

Summer express/धर्मशाला/ राहुल-:मानसून के दौरान पर्यटकों और ट्रैकर्स की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कांगड़ा जिला प्रशासन ने एडवेंचर स्पोर्ट्स और ट्रेकिंग गतिविधियों के लिए सख्त दिशा-निर्देश लागू कर दिए हैं। भारी बारिश, भूस्खलन और अचानक बढ़ते जलस्तर जैसी प्राकृतिक परिस्थितियों को देखते हुए कई साहसिक गतिविधियों पर अस्थायी रोक लगाई गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ रेस्क्यू अभियान का पूरा खर्च भी संबंधित व्यक्ति से वसूला जाएगा।

जिला पर्यटन अधिकारी विनय धीमान ने बताया कि 15 जुलाई से 15 सितंबर तक जिले में रिवर राफ्टिंग और पैराग्लाइडिंग जैसी एडवेंचर गतिविधियों का संचालन पूरी तरह बंद रहेगा। यह निर्णय मानसून के दौरान पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और संभावित दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से लिया गया है।इसके अलावा धौलाधार पर्वत श्रृंखला के 10 चिन्हित ट्रेकिंग मार्गों पर 15 अक्टूबर तक बिना पंजीकरण किसी भी ट्रैकर को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। प्रशासन ने ट्रेकिंग को पूरी तरह प्रतिबंधित नहीं किया है, बल्कि इसे नियंत्रित और सुरक्षित बनाने के लिए पंजीकरण व्यवस्था अनिवार्य की है।निर्देशों के अनुसार प्रत्येक ट्रैकर को जिला प्रशासन एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा स्थापित पंजीकरण केंद्रों पर अपना नाम, मोबाइल नंबर, साथ जाने वाले सदस्यों की संख्या, आवश्यक सुरक्षा उपकरणों का विवरण और अधिकृत ट्रेकिंग गाइड की जानकारी दर्ज करानी होगी। इस प्रक्रिया का उद्देश्य किसी भी आपात स्थिति में ट्रैकर्स तक शीघ्र सहायता पहुंचाना और उनकी लोकेशन का रिकॉर्ड बनाए रखना है।

जिला प्रशासन ने चेतावनी दी है कि आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत जारी आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यदि कोई व्यक्ति बिना अनुमति या पंजीकरण के ट्रेकिंग करता है और उसके लिए बचाव अभियान चलाना पड़ता है, तो रेस्क्यू ऑपरेशन का पूरा खर्च उसी व्यक्ति से वसूला जाएगा। इसके अतिरिक्त जुर्माना और अन्य कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है।प्रशासन ने पर्यटकों, स्थानीय लोगों और ट्रैकर्स से अपील की है कि वे मौसम विभाग की चेतावनियों पर नजर रखें, अधिकृत गाइड की सेवाएं लें और निर्धारित नियमों का पालन करते हुए ही किसी भी एडवेंचर गतिविधि में भाग लें, ताकि मानसून के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.