Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में शिक्षकों-कर्मचारियों की मेडिकल प्रतिपूर्ति के लिए 46.20 करोड़ रुपये जारी

Summer express, चंडीगढ़ I हरियाणा माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के दौरान शिक्षकों और कर्मचारियों के चिकित्सा प्रतिपूर्ति (मेडिकल री-इम्बर्समेंट) दावों के भुगतान के लिए 46 करोड़ 20 लाख रुपये का बजट जारी कर दिया है। इस संबंध में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों (डीईओ) को बजट आवंटन के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

जारी आदेश के अनुसार, प्रत्येक जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के प्रशासनिक स्टाफ के चिकित्सा प्रतिपूर्ति मद के लिए 10 लाख रुपये तथा संबंधित जिले के सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों एवं अन्य कर्मचारियों के लिए 2 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इस प्रकार प्रत्येक जिले को कुल 2.10 करोड़ रुपये उपलब्ध कराए गए हैं।

शिक्षा विभाग ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि आवंटित राशि का उपयोग केवल चिकित्सा प्रतिपूर्ति मद में ही किया जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारी प्राप्त दावों का नियमानुसार परीक्षण कर स्वीकृति देंगे और निर्धारित प्रक्रिया के तहत भुगतान सुनिश्चित करेंगे। साथ ही सभी भुगतान वित्त विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कोषागार के माध्यम से किए जाएंगे।

विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि स्वीकृत बजट से अधिक राशि खर्च नहीं की जा सकती। यदि किसी स्तर पर वित्तीय अनियमितता या नियमों का उल्लंघन पाया जाता है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित अधिकारी की होगी।

इन जिलों को मिला 2.10 करोड़ रुपये का आवंटन

अंबाला, भिवानी, चरखी दादरी, फतेहाबाद, फरीदाबाद, गुरुग्राम, हिसार, जींद, झज्जर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, नूंह (मेवात), महेंद्रगढ़ (नारनौल), पंचकूला, पलवल, पानीपत, रोहतक, रेवाड़ी, सिरसा, सोनीपत और यमुनानगर।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.