Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

वार्ड 41 की समस्याओं पर भाजपा पार्षद गुरप्रीत कौर उभा ने नगर निगम हाउस में बुलंद की अपनी आवाज

सागर पाहवा | मोहाली
भारतीय जनता पार्टी की पार्षद एवं वार्ड नंबर 41 की प्रतिनिधि गुरप्रीत कौर उभा ने नगर निगम की हाउस बैठक के दौरान अपने वार्ड से जुड़ी मूलभूत समस्याओं को से उठाया।
इसके साथ ही उन्होंने सफाई कर्मचारियों की चल रही हड़ताल को जल्द समाप्त कराने, उनकी जायज मांगों को तत्काल स्वीकार करने तथा उनकी समस्याओं का सम्मानजनक समाधान करने की मांग भी मेयर सरबजीत सिंह समाना और नगर निगम प्रशासन के समक्ष रखी।
बैठक के दौरान गुरप्रीत कौर उभा ने गांव संभालकी, नानू माजरा तथा सेक्टर-88 में लगे कूड़े के ढेर, गंदे पानी के जमाव, खराब सफाई व्यवस्था, बदहाल पार्कों तथा अन्य बुनियादी समस्याओं से संबंधित समाचार पत्रों की कतरनें और मौके की तस्वीरें हाउस में दिखाईं।
उन्होंने कहा कि ये तस्वीरें मोहाली के विकास के दावों की वास्तविक स्थिति को उजागर करती हैं।
उन्होंने कहा कि कई बार लिखित शिकायतें देने और अधिकारियों और मेयर के साथ बैठकें करने के बावजूद भी समस्याओं का कोई ठोस समाधान नहीं किया गया। इसके कारण वार्ड के लोग आज भी सफाई, सीवरेज, गंदे पानी की निकासी, टूटी सड़कों, खराब स्ट्रीट लाइटों तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं की कमी से जूझ रहे हैं।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पांच साल में चंडीगढ़ में विदेशी पर्यटकों की संख्या 625 प्रतिशत बढ़ी

समर न्यूज | चंडीगढ़चंडीगढ़ ने पिछले पांच वर्षों के दौरान पर्यटन के क्षेत्र में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की है। शहर में विदेशी पर्यटकों की संख्या में 625 प्रतिशत और घरेलू पर्यटकों की संख्या में करीब 417 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।संसद के मानसून सत्र के दौरान राज्यसभा में केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की...

चंडीगढ़ में ओवरलोड स्कूल बस में दरवाजा खुला मिलने पर मानवाधिकार आयोग सख्त

समर न्यूज | चंडीगढ़चंडीगढ़ में स्कूली बच्चों की सुरक्षा से जुड़ी गंभीर लापरवाही के मामले में पंजाब राज्य मानवाधिकार आयोग ने संज्ञान लिया है। शिकायत के अनुसार, एक स्कूल बस में क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाकर ले जाया जा रहा था और बस का दरवाजा भी खुला हुआ था। बस में कंडक्टर के मौजूद...

आखिरकार झुकी सरकार, प्रधान का इस्तीफा

एजेंसी | नई दिल्ली जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के आंदोलन के आगे आखिरकार सरकार को झुकना पड़ा। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपना इस्तीफा सौंप दिया। यह फैसला देशभर में चल रहे छात्र आंदोलन व सीजेपी के नेतृत्व में जारी प्रदर्शन के बीच आया।इस्तीफे...

युवा शक्ति की प्रतीक है चैंपियन बेटी मानसी : नरेन्द्र अत्री

Summer express, आरविंदर सिंह, हमीरपुर | एन. सी.ओ.ई, साई सैंटर हमीरपुर की बैडमिंटन खिलाड़ी मानसी ने कोच्चि में हुए ऑल इंडिया सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर साई सैंटर हमीरपुर का नाम रोशन किया है व राष्ट्र भर में अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है। मानसी की इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ...

शिमला में भूस्खलन का खतरा बढ़ा, कई भवनों पर मंडराया संकट

Summer express, शिमला | हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश ने कई इलाकों में हालात गंभीर बना दिए हैं। चंबा से लेकर शिमला तक भारी वर्षा और भूस्खलन की घटनाओं के बीच राजधानी शिमला के लोअर पंथाघाटी क्षेत्र में भी भू-स्खलन का खतरा बढ़ गया है। पहाड़ी में दरारें आने और जमीन खिसकने की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.