Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

19 जुलाई से हरियाणा दौरे पर निकलेंगे कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त, संगठन होगा मजबूत

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा कांग्रेस ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की दिशा में अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त 19 जुलाई से पांच दिवसीय जिला दौरे की शुरुआत करेंगे। पहले चरण में वह पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र और करनाल का दौरा करेंगे। इस दौरान वह पार्टी नेताओं, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद कर संगठन की जमीनी स्थिति का आकलन करेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने इस संबंध में कार्यक्रम जारी कर सभी संबंधित नेताओं और पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं।

दौरे के दौरान संजय दत्त जिला कांग्रेस कमेटियों के पदाधिकारियों, सांसदों, विधायकों, पूर्व सांसदों, पूर्व विधायकों, लोकसभा और विधानसभा चुनाव लड़ चुके उम्मीदवारों, अग्रणी संगठनों के प्रतिनिधियों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ अलग-अलग बैठक करेंगे। इन बैठकों में प्रत्येक जिले की राजनीतिक परिस्थितियों, संगठन की मजबूती, जनहित के मुद्दों और आगामी राजनीतिक रणनीति पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। साथ ही स्थानीय स्तर पर पार्टी के सामने मौजूद चुनौतियों और कार्यकर्ताओं के सुझावों को भी गंभीरता से सुना जाएगा।

कांग्रेस नेतृत्व इस दौरे को संगठन को नई मजबूती देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मान रहा है। पार्टी का उद्देश्य जमीनी स्तर से फीडबैक लेकर संगठन की कार्यप्रणाली को और प्रभावी बनाना है। बैठकों में निर्वाचन आयोग के मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा भी की जाएगी। इसके अलावा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ अभियान के तहत जिलों में चल रही गतिविधियों और उनकी प्रगति पर भी चर्चा होगी।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने सभी नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अधिक से अधिक संख्या में बैठकों में शामिल होने की अपील की है। उनका कहना है कि जमीनी स्तर से प्राप्त सुझावों और कार्यकर्ताओं के अनुभव के आधार पर संगठन को और मजबूत किया जाएगा, ताकि भविष्य के राजनीतिक कार्यक्रमों और चुनावी तैयारियों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जा सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हलका इंचार्ज हरजोत कौर लोहटिया की कोशिशें रंग लाईं, अप्परा में सरकारी अस्पताल का काम हुआ शुरू

शुभम शर्मा | फिल्लौरसमर न्यूज अप्परा इलाके के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। हलका इंचार्ज हरजोत कौर लोहटिया की लगातार कोशिशों और पूरी पंचायत अप्परा के सहयोग से आज अप्परा में प्रस्तावित सरकारी अस्पताल के निर्माण कार्य की औपचारिक रूप से शुरुआत हो गई।करीब 13 करोड़ रुपये की लागत से बनने...

निर्माणाधीन सनातन भवन 3 माह में तैयार हर वर्ग के लिए खुला : विधायक बग्गा

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज धानसभा उत्तरी क्षेत्र में निर्माणाधीन सनातन भवन का कार्य अगले तीन महीने में पूरा कर लोगों को समर्पित कर दिया जाएगा। यह जानकारी विधायक चौ. मदन लाल बग्गा ने शुक्रवार को निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण करने के बाद दी।विधायक बग्गा ने बताया कि सनातन भवन को आधुनिक सुविधाओं से युक्त...

580 एमएलडी क्षमता के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का कमिश्नर ने किया निरीक्षण

लक्की मेहता| लुधियानासमर न्यूज नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी अलंकार ने शनिवार को विश्व बैंक और एआईआईबी की वित्तीय सहायता से गांव बिलगा में बन रहे 580 एमएलडी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया।उन्होंने अधिकारियों और निर्माण एजेंसी को निर्देश दिए कि परियोजना का कार्य निर्धारित समय...

लुधियाना में अवैध रेहड़ियों पर कार्रवाई दुगरी 200 फीट रोड से हटाए गए कब्जे

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज शहर में बढ़ते ट्रैफिक जाम और सड़कों के किनारे हो रहे अवैध कब्जों के खिलाफ नगर निगम और ग्लाडा ने संयुक्त अभियान चलाया। नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी और ग्लाडा के मुख्य प्रशासक विकास हीरा के निर्देश पर 23 जुलाई को दुगरी 200 फीट रोड पर कार्रवाई करते हुए सड़क किनारे...

सेक्टर-67 में कमर्शियल साइटों की संयुक्त नीलामी के खिलाफ एकजुट हुए निवासी

समर न्यूज | मोहाली गमाडा की ओर से सेक्टर-67 में तीन कमर्शियल साइटों 14, 15 और 16 को मिलाकर बहुमंजिला व्यावसायिक परिसर बनाने के लिए प्रस्तावित नीलामी का स्थानीय निवासियों ने विरोध किया है। निवासियों का कहना है कि वे किसी भी कीमत पर क्षेत्र में एक और बड़ा बहुमंजिला कमर्शियल कॉम्प्लेक्स नहीं बनने देंगे।रेजिडेंट्स...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.