Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में गैर शिक्षक कर्मचारी संघ की ‘कुर्सी’ पर बवाल, दो गुटों में मारपीट

Summer express, कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के गैर शिक्षक कर्मचारी संघ में अध्यक्ष पद को लेकर लंबे समय से चल रहा विवाद, उस समय हिंसक रूप ले बैठा, जब संघ कार्यालय में दोनों गुट आमने-सामने आ गए। अध्यक्ष की कुर्सी को लेकर शुरू हुई बहस देखते ही देखते मारपीट में बदल गई, जिससे परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के पदाधिकारियों को पूछताछ के लिए थाने ले गई।

जानकारी के अनुसार, अध्यक्ष पद को लेकर चल रहे विवाद के बीच नीलकंठ गुट के सदस्य सुबह संघ कार्यालय पहुंचे और अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठ गए। कुछ देर बाद मौजूदा अध्यक्ष राजवंत कौर अपने समर्थकों के साथ कार्यालय पहुंचीं। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच पहले तीखी नोकझोंक हुई, जो जल्द ही हाथापाई और मारपीट में बदल गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों गुटों के समर्थक भी एक-दूसरे से भिड़ गए, जिससे कार्यालय परिसर में तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई। घटना के दौरान काफी देर तक हंगामा चलता रहा और कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई।

बताया जा रहा है कि नीलकंठ गुट का दावा है कि संघ अध्यक्ष का एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो चुका है और समय पर नए चुनाव नहीं कराए गए। दूसरी ओर, राजवंत कौर गुट स्वयं को वैध रूप से निर्वाचित पदाधिकारी बताते हुए अध्यक्ष पद पर अपना अधिकार जता रहा है। इसी अधिकार विवाद ने बुधवार को टकराव का रूप ले लिया।

सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल संघ कार्यालय पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। इसके बाद दोनों गुटों के पदाधिकारियों को पूछताछ के लिए थाने ले जाया गया। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और शिकायत के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.