Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कैथल में बुजुर्ग महिला की पीट-पीटकर हत्या, टोटका और भुक्की की सूचना देने के शक में हमला

Summer express, कैथल। हरियाणा के कैथल जिले के मंडवाल गांव में टोटका कराने और भुक्की (नशीले पदार्थ) की सूचना पुलिस को देने के शक में एक परिवार पर कथित तौर पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पड़ोसी अपने साथियों के साथ रात के समय छत के रास्ते घर में घुस आए और ईंट, लोहे की रॉड तथा बरछी से हमला कर दिया। इस हमले में गंभीर रूप से घायल 70 वर्षीय निर्मल कौर की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि परिवार के अन्य सदस्य भी घायल हो गए। पुलिस ने हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

राजौंद थाना पुलिस को दिए बयान में गांव मंडवाल निवासी शमशेर उर्फ शेरू ने बताया कि वह ट्रक चालक है। उसके अनुसार, सुबह पड़ोसी संदीप उर्फ काली उनके घर के बाहर पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। आरोप है कि संदीप ने उस पर अपने घर में टोटका कराने और उसकी गाड़ियों में भुक्की होने की सूचना पुलिस को देने का आरोप लगाया। इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद मामला थाने तक पहुंचा। बाद में गांव की पंचायत में दोनों पक्षों के बीच समझौता भी हो गया था।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि उसी रात करीब नौ बजे वह अपने परिवार के साथ घर के आंगन में बैठा हुआ था। तभी संदीप उर्फ काली, हरमीत उर्फ मीत, गुरमीत, सिमरू निवासी खेड़ी सरफली और उनके तीन-चार अन्य साथी छत के रास्ते घर में घुस आए। आरोपियों ने आते ही ईंटों, लोहे की रॉड और अन्य हथियारों से हमला शुरू कर दिया।

शिकायत के अनुसार, संदीप द्वारा फेंकी गई ईंट उसकी मां निर्मल कौर की छाती पर लगी, जिससे वह जमीन पर गिर गईं। आरोप है कि हरमीत ने उसकी पत्नी के सिर पर ईंट से वार किया, जबकि सिमरू द्वारा फेंकी गई ईंट शमशेर के सिर पर लगी। जब परिवार ने हमलावरों को रोकने का प्रयास किया तो संदीप ने बरछी से हमला किया, जिससे शमशेर घायल हो गया। इसके बाद आरोपियों ने परिवार पर लगातार ईंटें बरसाईं, जिससे अन्य सदस्य भी घायल हो गए।

घटना के बाद घायल निर्मल कौर को पहले राजौंद के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए कैथल रेफर कर दिया गया। बाद में सिग्नस अस्पताल में उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

डीएसपी सुशील कुमार ने बताया कि राजौंद थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर संदीप उर्फ काली, हरमीत उर्फ मीत, गुरमीत, सिमरू और उनके अन्य साथियों के खिलाफ हत्या सहित भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कराने के लिए सीन ऑफ क्राइम टीम को भी बुलाया है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

युवा शक्ति की प्रतीक है चैंपियन बेटी मानसी : नरेन्द्र अत्री

Summer express, आरविंदर सिंह, हमीरपुर | एन. सी.ओ.ई, साई सैंटर हमीरपुर की बैडमिंटन खिलाड़ी मानसी ने कोच्चि में हुए ऑल इंडिया सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर साई सैंटर हमीरपुर का नाम रोशन किया है व राष्ट्र भर में अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है। मानसी की इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ...

शिमला में भूस्खलन का खतरा बढ़ा, कई भवनों पर मंडराया संकट

Summer express, शिमला | हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश ने कई इलाकों में हालात गंभीर बना दिए हैं। चंबा से लेकर शिमला तक भारी वर्षा और भूस्खलन की घटनाओं के बीच राजधानी शिमला के लोअर पंथाघाटी क्षेत्र में भी भू-स्खलन का खतरा बढ़ गया है। पहाड़ी में दरारें आने और जमीन खिसकने की...

डाक सेवक के कमरे से 832 अवितरित डाक बरामद, कर्मचारी निलंबित  

Summer express, आरविंदर सिंह, हमीरपुर | हमीरपुर जिला के उपमंडल सुजानपुर के उपडाकघर भलेठ के अंतर्गत आने वाली करोट डाक शाखा में तैनात ग्रामीण डाक सेवक के कमरे से बड़ी संख्या में अवितरित डाक, सरकारी दस्तावेज, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड और अन्य महत्वपूर्ण डाक सामग्री बरामद होने के मामले में डाक विभाग ने कड़ी...

हमीरपुर में कुलदीप पठानिया का विपक्ष पर हमला, बोले- पैसों की राजनीति ज्यादा दिन नहीं चलेगी

Summer express, आरविंदर सिंह ,हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक कुलदीप पठानिया ने विपक्षी नेताओं पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि केवल पैसे के दम पर राजनीति करने वाले नेताओं का राजनीतिक भविष्य अधिक समय तक टिकने वाला नहीं है। उन्होंने दावा किया कि ऐसे लोगों का राजनीतिक जहाज...

60 से अधिक रिसर्च पेपर प्रकाशित, प्रकृति संरक्षण के बिना विकास अधूरा : डॉ. अभिनव चौधरी

Summer express, राहुल चावला , कांगड़ा |  पेशे से चिकित्सक और जुनून से पक्षी प्रेमी एवं बर्ड फोटोग्राफर डॉ. अभिनव चौधरी ने कहा है कि प्रकृति और पक्षियों के प्रति लगाव ने उन्हें पिछले दो दशकों से अधिक समय तक हिमाचल के जंगलों, पहाड़ों और दुर्गम क्षेत्रों तक पहुंचाया। इस दौरान उन्होंने 600 से अधिक पक्षी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.