Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रेवाड़ी में BPL राशन से लापरवाही का मामला, भीगा अनाज सुखाकर बांटने की तैयारी पर कार्रवाई

Summer express, रेवाड़ी। हरियाणा के रेवाड़ी जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत गरीब परिवारों को मिलने वाले राशन में कथित लापरवाही का मामला सामने आया है। आरोप है कि बारिश में भीगकर खराब हो चुके गेहूं और चीनी को सुखाकर बीपीएल परिवारों में वितरित करने की तैयारी की जा रही थी। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने और शिकायत मिलने के बाद खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने संबंधित डिपो संचालक के तीनों डिपो की राशन आपूर्ति अगले आदेश तक निलंबित कर दी है।

जानकारी के अनुसार, नई आबादी क्षेत्र के एक डिपो संचालक का पीडीएस राशन स्थानीय अंबेडकर चौपाल में रखा गया था। हाल ही में हुई भारी बारिश के दौरान चौपाल में रखा करीब 45 कट्टे गेहूं और 20 कट्टे चीनी पानी में भीग गए। लंबे समय तक नमी में पड़े रहने के कारण अनाज खराब होने लगा और उसमें दुर्गंध आने लगी।

आरोप है कि खराब हो चुके राशन की जानकारी विभाग को देने के बजाय डिपो संचालक ने उसे टीन शेड के नीचे फैलाकर सुखाना शुरू कर दिया, ताकि बाद में उसे लाभार्थियों में वितरित किया जा सके। इसी दौरान राशन सुखाने का वीडियो सामने आया, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत खाद्य एवं आपूर्ति विभाग से की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक (DFSC) नितेश सिंगला ने तत्काल दो सदस्यीय जांच समिति गठित की। जांच टीम ने मौके पर पहुंचकर स्टॉक का निरीक्षण किया। जांच के दौरान यह पुष्टि हुई कि राशन भीगने के बाद उसे सुखाया जा रहा था। इसके अलावा स्टॉक के रखरखाव और वितरण व्यवस्था में भी कई अनियमितताएं सामने आईं।

जांच रिपोर्ट के आधार पर विभाग ने संबंधित डिपो संचालक के अधीन संचालित वार्ड-25, नई आबादी और छिपटवाड़ा के तीनों डिपो की राशन आपूर्ति आगामी आदेश तक तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दी है।

जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक नितेश सिंगला ने बताया कि विभाग को भीगा हुआ राशन सुखाकर वितरण करने की शिकायत मिली थी। जांच में शिकायत सही पाए जाने के साथ कई अन्य खामियां भी सामने आई हैं। उन्होंने कहा कि गरीबों के राशन की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.