Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

किन्नू चाट मोड़ पर बार-बार बंद हो रही हाई मास्क लाइट, अंधेरे से बढ़ा हादसों का खतरा

Summer express, विकास शर्मा, चिंतपूर्णी। धार्मिक नगरी चिंतपूर्णी के किन्नू चाट मोड़ पर लगी हाई मास्क लाइट की बार-बार खराबी स्थानीय लोगों और वाहन चालकों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गई है। मंदिर न्यास चिंतपूर्णी की ओर से सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस व्यस्त और घुमावदार मोड़ पर हाई मास्क लाइट लगाई गई थी, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण इसके बार-बार बंद होने से रात के समय पूरा क्षेत्र अंधेरे में डूब जाता है। इससे सड़क हादसों का खतरा लगातार बढ़ रहा है।

किन्नू चाट मोड़ चिंतपूर्णी आने-जाने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के लिए प्रमुख मार्ग है। यह मोड़ काफी तीखा और घुमावदार होने के कारण रात के समय पर्याप्त रोशनी की आवश्यकता रहती है। लेकिन हाई मास्क लाइट के बंद रहने से वाहन चालकों को रास्ता स्पष्ट दिखाई नहीं देता, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

स्थानीय दुकानदार पारस ने बताया कि हाई मास्क लाइट पिछले दो दिनों से फिर खराब पड़ी है। उनका कहना है कि अब तक इस लाइट की दो बार मरम्मत करवाई जा चुकी है, लेकिन हर बार यह केवल एक-दो दिन ही सुचारु रूप से चलती है और फिर तकनीकी खराबी के कारण बंद हो जाती है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब बार-बार एक ही समस्या सामने आ रही है तो इसका स्थायी समाधान क्यों नहीं किया जा रहा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि रात के समय इस मार्ग से गुजरने वाले श्रद्धालुओं, पर्यटकों और वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अंधेरे के कारण कई बार वाहन चालकों को मोड़ का सही अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे हादसे की संभावना बढ़ जाती है। लोगों ने आशंका जताई कि यदि जल्द ही इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

क्षेत्रवासियों ने मंदिर न्यास और संबंधित प्रशासन से मांग की है कि हाई मास्क लाइट की केवल अस्थायी मरम्मत करने के बजाय इसकी तकनीकी खामी को स्थायी रूप से दूर किया जाए। उनका कहना है कि यह मार्ग धार्मिक महत्व का होने के साथ-साथ अत्यधिक व्यस्त भी है, इसलिए यहां हर समय बेहतर प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करना आवश्यक है। लोगों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई कर यात्रियों और स्थानीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

शहद और मधुमक्खी के मोम से तैयार इको-फ्रेंडली उपहारों से सजेगी दिवाली, MHU के विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मकता

Summer Express, करनाल (राकेश कुमार शर्मा)। दिवाली के अवसर पर बाजार में जहां मिठाइयों और पारंपरिक उपहारों की मांग बढ़ रही है, वहीं महाराणा प्रताप हॉर्टिकल्चर विश्वविद्यालय (MHU), करनाल के विद्यार्थियों ने इस बार त्योहार के लिए कुछ अनूठे और पर्यावरण के अनुकूल उपहार तैयार किए हैं। विद्यार्थियों ने शहद और मधुमक्खियों से मिलने वाले...

दीपावली पर पलवल के बाजार पहुंचे खेल मंत्री गौरव गौतम, व्यापारियों से की मुलाकात

Summer express, पलवल (सुन्दर कुंडू) | दीपावली के त्योहार पर हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम बुधवार को पलवल के मुख्य बाजार पहुंचे। यहां उन्होंने व्यापारियों और दुकानदारों से मुलाकात कर दीपावली की शुभकामनाएं दीं और उनके परिवारों की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान व्यापारियों ने मंत्री का दुकानों पर बैठाकर तिलक और...

CM सुक्खू का विधायक हंसराज पर हमला,बोले- 15 साल तक सत्ता में रहकर शिक्षा के मुद्दे क्यों नहीं उठाए?

Summer express/चंबा/ मंजूर पठान- मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने चुराह दौरे के दौरान भाजपा विधायक हंसराज पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। मुख्यमंत्री ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर सोशल मीडिया पर की जा रही बयानबाजी पर सवाल उठाते हुए कहा कि 15 साल तक विधायक रहने के बावजूद हंसराज ने क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था सुधारने...

दलजीत सिंह का अंतिम संस्कार 5 नवंबर को पैतृक गांव भामे कलां में होगा

Summer express, चंडीगढ़। दलजीत सिंह के अंतिम संस्कार को लेकर चल रही कानूनी प्रक्रिया पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है। अदालत के निर्देश के बाद अब उनका अंतिम संस्कार 5 नवंबर को पैतृक गांव भामे कलां में किया जाएगा। मामले की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने खुली अदालत में ही अपना...

तेलंगाना में जमीन विवाद को लेकर 28 वर्षीय महिला की निर्मम हत्या, चार आरोपी फरार

Summer express, हैदराबाद | तेलंगाना के महबूबनगर जिले में जमीन विवाद को लेकर एक 28 वर्षीय महिला की बेरहमी से हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि महिला के ससुराल पक्ष के लोगों ने पहले उसे रास्ते में रोककर घसीटा और फिर घर ले जाकर धारदार हथियार से हमला कर दिया।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.