Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रोटरी क्लब छोटी काशी मंडी को मिला नया नेतृत्व, अखिलेश भारती बने अध्यक्ष, समाज सेवा के बड़े प्रोजेक्ट का किया ऐलान

Summer express/मंडी, धर्मवीर-: रोटरी क्लब ऑफ छोटी काशी मंडी में वर्ष 2026-27 के लिए नए नेतृत्व ने औपचारिक रूप से कार्यभार संभाल लिया है। रोटेरियन अखिलेश भारती को क्लब का नया अध्यक्ष और जसपाल सिंह को सचिव नियुक्त किया गया। इस अवसर पर आयोजित इंस्टालेशन सेरेमनी रोटरी परंपराओं और प्रोटोकॉल के अनुरूप संपन्न हुई, जिसमें क्लब के सदस्यों सहित रोटरी के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।समारोह के मुख्य अतिथि एवं रोटरी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर इलेक्ट रोटेरियन विजय साहदेव ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

अपने संबोधन में उन्होंने रोटरी इंटरनेशनल के सेवा, सद्भाव और मानव कल्याण के मूल उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रत्येक क्लब को स्थानीय स्तर पर ऐसे प्रभावी और दीर्घकालिक सेवा कार्य करने चाहिए, जिनका लाभ समाज के अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचे। उन्होंने क्लब को सलाह दी कि नियमित सामाजिक गतिविधियों के साथ एक ऐसा महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट भी शुरू किया जाए, जो डिस्ट्रिक्ट और ग्लोबल ग्रांट प्राप्त करने की पात्रता हासिल कर सके और मंडी क्लब की अलग पहचान स्थापित करे। उन्होंने यह भी कहा कि रोटरी के सेवा कार्यों को आम लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने की आवश्यकता है, ताकि अधिक लोग इस मिशन से जुड़ सकें।कार्यभार ग्रहण करने के बाद अध्यक्ष अखिलेश भारती ने आगामी रोटरी वर्ष के लिए अपनी प्राथमिकताओं और योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि क्लब शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएगा। इसके साथ ही समाज पर स्थायी सकारात्मक प्रभाव छोड़ने वाले एक बड़े सेवा प्रोजेक्ट को भी शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने सभी सदस्यों से सक्रिय भागीदारी का आह्वान करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही रोटरी के सेवा मिशन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है।समारोह में असिस्टेंट गवर्नर रोटेरियन सरोज गौतम, चार्टर अध्यक्ष रोटेरियन मुनीष सूद, अनुराधा सूद, कोषाध्यक्ष किरणबीर सिंह, अध्यक्ष-निर्वाचित सुदर्शन कौर, पूर्व अध्यक्ष अनुपमा सिंह, रमिंद्र कौर, अखिल गुप्ता, मोहिनी शर्मा, सीमा शर्मा, सुमन शर्मा, अमर कौर सहित क्लब के सभी सदस्य उपस्थित रहे। समारोह के दौरान नए नेतृत्व का स्वागत किया गया और आगामी सत्र के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...

डेंटल कालेजों में सरकारी डाक्टरों के लिए आरक्षित रहेंगी स्टेट कोटे की 40 प्रतिशत सीटें

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़ I हरियाणा में मास्टर आफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस) में नए शैक्षणिक सत्र में सरकारी व निजी डेंटल कालेजों और विश्वविद्यालयों में दाखिलों की प्रक्रिया तय कर दी गई है। सरकारी संस्थानों में आधी सीटें नीट एमडीएस-2026 की आल इंडिया मेरिट और शेष सीटें हरियाणा स्टेट मेरिट के आधार पर भरी...

सीएम मीटिंग के फैसलों के क्रियान्वयन पर सरकार की नजर

Summer express,मोनिका रावत , चंडीगढ़ I मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठकों में लिए निर्णयों एवं दिए गए निर्देशों का समयबद्ध और परिणामोन्मुखी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए सरकार सख्त हो गई है। मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के माध्यम से हर निर्णय को स्पष्ट एक्शन प्वाइंट में परिवर्तित कर उसके लिए जिम्मेदार विभाग और...

अभिलाष मौत मामले में तीन युवक गिरफ्तार, नशे के सेवन की बात आई सामने

Summer express/धर्मशाला, राहुल चावला-:कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय अभिलाष की मौत के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अभिलाष को 27 जुलाई को तलवाड़ गांव के समीप बरामद किया गया था। उस समय उसकी तबीयत खराब थी, जिसके बाद उसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.