Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मुख्यमंत्री से मुलाकात से पहले पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने बनाई रणनीति, लंबित लाभों पर होगा जोर

Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से प्रस्तावित मुलाकात से पहले शिमला में एक अहम बैठक आयोजित की। बैठक में पेंशनर्स से जुड़े विभिन्न लंबित मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई और मुख्यमंत्री के समक्ष उठाए जाने वाले मुद्दों पर सहमति बनाई गई।बैठक के बाद मोर्चा के अध्यक्ष आत्माराम शर्मा ने बताया कि मंगलवार को मुख्यमंत्री से मिलने का समय तय हुआ है। इस दौरान पेंशनर्स के लंबित वित्तीय और अन्य कल्याणकारी लाभों को जल्द जारी करने की मांग प्रमुखता से उठाई जाएगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने पेंशनर्स के हित में कुछ महत्वपूर्ण फैसले पहले ही लिए हैं, लेकिन अभी भी कई मांगें लंबित हैं, जिनका शीघ्र समाधान आवश्यक है।

आत्माराम शर्मा ने बताया कि वर्ष 2016 से 2022 के बीच सेवानिवृत्त हुए पेंशनर्स को लंबित लाभों का कम से कम 50 प्रतिशत भुगतान करने की मांग मुख्यमंत्री के समक्ष रखी जाएगी। उनका कहना था कि लंबे समय से इन लाभों का इंतजार कर रहे पेंशनर्स को राहत मिलनी चाहिए, ताकि उन्हें आर्थिक सहायता प्राप्त हो सके।उन्होंने यह भी उम्मीद जताई कि आगामी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्य सरकार पेंशनर्स के हित में कोई सकारात्मक घोषणा कर सकती है। इसके साथ ही उन्होंने सरकार से संयुक्त परामर्श समिति (JCC) की बैठक जल्द बुलाने का आग्रह किया, ताकि पेंशनर्स से जुड़े लंबित मामलों पर नियमित संवाद और समाधान का रास्ता निकल सके।संगठन में गुटबाजी के आरोपों को खारिज करते हुए आत्माराम शर्मा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा पूरी तरह एकजुट है और संगठन को जल्द ही सरकार से औपचारिक मान्यता मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार के पास संसाधनों की कमी नहीं थी, फिर भी कई लंबित लाभ जारी नहीं किए गए। वहीं वर्तमान सरकार वित्तीय चुनौतियों के बावजूद पेंशनर्स की समस्याओं के समाधान के लिए सकारात्मक रुख अपना रही है। पेंशनर्स को मुख्यमंत्री के साथ होने वाली बैठक से सार्थक और सकारात्मक परिणाम मिलने की उम्मीद है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.