Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रेड अलर्ट के बीच हमीरपुर प्रशासन सतर्क, सभी विभागों और आपदा मित्रों को अलर्ट रहने के निर्देश

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: मौसम विभाग की ओर से प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किए जाने के बाद हमीरपुर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। संभावित आपदा की स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को हाई अलर्ट पर रहने और आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की अध्यक्ष गंधर्व राठौर ने बताया कि रेड अलर्ट को देखते हुए पहले ही विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित कर आवश्यक तैयारियों का जायजा लिया जा चुका है। सभी विभागों के कर्मचारियों को किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।उपायुक्त ने कहा कि जिला में तैनात आपदा मित्रों को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है, ताकि किसी भी प्राकृतिक आपदा या दुर्घटना की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्य बिना देरी के शुरू किया जा सके। प्रशासन का उद्देश्य किसी भी अप्रिय घटना में जन-धन के नुकसान को न्यूनतम रखना है।उपायुक्त ने आम नागरिकों से भी सावधानी बरतने की अपील करते हुए कहा कि लगातार हो रही बारिश के दौरान नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूरी बनाए रखें। यदि कहीं कोई आपदा की स्थिति उत्पन्न होती है तो प्रशासन के पहुंचने का इंतजार करने के बजाय स्थानीय स्तर पर सुरक्षित तरीके से प्रारंभिक राहत एवं बचाव कार्य शुरू करें तथा तुरंत प्रशासन और आपदा नियंत्रण कक्ष को इसकी सूचना दें। उन्होंने कहा कि प्रशासन हर परिस्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

यमुनानगर में नशे के खिलाफ जनसैलाब, CM नायब सैनी ने 1.16 लाख प्रतिभागियों की मैराथन को दिखाई हरी झंडी

Summer express, यमुनानगर। हरियाणा को नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ रविवार को यमुनानगर में आयोजित ‘नशे से जंग, यमुनानगर के संग’ जन-जागरूकता मैराथन ने नया इतिहास रच दिया। जगाधरी के मटका चौक से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अभियान में 1.16 लाख से अधिक लोगों के...

महेंद्रगढ़ में किराना दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

summer express, महेंद्रगढ़। शहर में सीएसडी कैंटीन के सामने स्थित अशोक पंसारी की किराना दुकान में रविवार तड़के करीब तीन बजे अचानक आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। समय रहते स्थानीय लोगों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे आसपास की दुकानों तक आग...

गुरुग्राम में चौकीदार हत्याकांड का खुलासा, मामूली विवाद में गमछे से गला घोंटकर हत्या

Summer express, गुरुग्राम। गुरुग्राम के फरुखनगर थाना क्षेत्र में 57 वर्षीय चौकीदार जयपाल की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वाहन पीछे करते समय हुए मामूली विवाद ने इतना गंभीर रूप ले लिया कि आरोपी ने गमछे से गला...
Summer Express - कुरुक्षेत्र में 22 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, मानसिक तनाव बना वजह

करनाल में निजी अस्पताल की नर्स ने फंदा लगाकर दी जान, शादी से पहले मंगेतर से विवाद की आशंका

Summer express, करनाल। हरियाणा के करनाल जिले के फूसगढ़ क्षेत्र में एक निजी अस्पताल में कार्यरत 24 वर्षीय नर्स ने कथित तौर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, एफएसएल टीम ने भी मौके से...

झज्जर में दर्दनाक सड़क हादसा: एयरफोर्स का फॉर्म भरने जा रहे दो दोस्तों की मौत, एक गंभीर घायल

Summer express, झज्जर। हरियाणा के झज्जर-बहादुरगढ़ मार्ग पर  दोपहर हुए भीषण सड़क हादसे में एयरफोर्स भर्ती प्रक्रिया से जुड़े तीन दोस्तों में से दो की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा बाजीतपुर रोड स्थित रामा मॉडल फार्म के पास हुआ, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने आई-10 कार...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.