Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हमीरपुर में सोनम वांगचुक के समर्थन में प्रदर्शन, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-:दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना दे रहे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को धरना स्थल से हटाए जाने और प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में सोमवार को हमीरपुर के गांधी चौक पर यूनाइटेड इंडियन फोरम ने प्रदर्शन किया। इस दौरान संगठन के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए घटना की कड़ी आलोचना की और इसे लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला बताया।

यूनाइटेड इंडियन फोरम के संयोजक सुरेश कुमार ने कहा कि सोनम वांगचुक पिछले कई दिनों से जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण तरीके से धरना देकर छात्रों से जुड़े मुद्दों और कथित पेपर लीक मामलों में न्याय की मांग उठा रहे थे। उनका कहना था कि प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आए पेपर लीक प्रकरणों से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है और कई युवाओं ने मानसिक तनाव का सामना किया। उन्होंने आरोप लगाया कि धरने के दौरान वांगचुक को जबरन हटाना और प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ सख्ती बरतना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है।सुरेश कुमार ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में हर नागरिक को अपनी बात शांतिपूर्ण ढंग से रखने का अधिकार है। यदि छात्र अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं तो उनकी बात सुनी जानी चाहिए, न कि बल प्रयोग के जरिए आंदोलन को दबाने का प्रयास किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसी कार्रवाइयों से आंदोलन समाप्त नहीं होगा, बल्कि छात्रों और युवाओं में असंतोष और बढ़ेगा। उनका दावा था कि यह मुद्दा केवल जंतर-मंतर तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि देशभर के शहरों, कस्बों और गांवों तक इसकी गूंज सुनाई देगी।

इस अवसर पर कांग्रेस के हमीरपुर जिला अध्यक्ष सुमन भारती ने भी प्रदर्शन में शामिल होकर छात्रों पर की गई पुलिस कार्रवाई की आलोचना की। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर बल प्रयोग करना उचित नहीं है और सरकार को संवाद के माध्यम से समाधान निकालना चाहिए। उनके अनुसार, छात्रों की समस्याओं और मांगों को गंभीरता से सुना जाना चाहिए, क्योंकि वे अपने भविष्य और रोजगार से जुड़े सवाल उठा रहे हैं।सुमन भारती ने कहा कि सोनम वांगचुक छात्रों की आवाज को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने का प्रयास कर रहे थे। ऐसे में उन्हें धरना स्थल से हटाना और आंदोलन को नियंत्रित करने के लिए सख्ती अपनाना लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप नहीं माना जा सकता। उन्होंने केंद्र सरकार से अपील की कि वह छात्रों और आंदोलनकारियों के साथ बातचीत कर उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय ले, ताकि विवाद का शांतिपूर्ण समाधान निकल सके।प्रदर्शन के दौरान यूनाइटेड इंडियन फोरम के कार्यकर्ताओं ने सरकार से छात्रों के हितों की रक्षा करने, पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने और लोकतांत्रिक अधिकारों का सम्मान करने की मांग भी उठाई।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.