Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही जरूरी : चित्रा सरवारा

Summer express/अंबाला-:  हरियाणा की युवा नेत्री एवं टीम चित्रा की संस्थापक चित्रा सरवारा ने शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, परीक्षा-पत्र लीक मामलों की निष्पक्ष जांच और छात्रों की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यदि देश का युवा अपने भविष्य की सुरक्षा के लिए सड़कों पर उतरने को मजबूर हो रहा है, तो सरकार को आत्ममंथन करते हुए उनकी चिंताओं का समाधान करना चाहिए।चित्रा सरवारा ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक होने की घटनाओं ने लाखों अभ्यर्थियों की मेहनत और उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। वर्षों तक कठिन परिश्रम करने वाले छात्रों को बार-बार परीक्षा रद्द होने और भर्ती प्रक्रियाओं में देरी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इससे युवाओं में निराशा और मानसिक तनाव बढ़ा है, जो चिंता का विषय है।

चित्रा सरवारा ने  जंतर-मंतर पर शिक्षा सुधार और परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन का उल्लेख करते हुए कहा कि छात्र लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने पहुंचे थे। उनका उद्देश्य शिक्षा व्यवस्था में सुधार, जवाबदेही तय करना और निष्पक्ष परीक्षा प्रणाली सुनिश्चित करना था। लोकतंत्र में शांतिपूर्ण विरोध प्रत्येक नागरिक का अधिकार है और सरकार को ऐसे आंदोलनों को संवेदनशीलता के साथ सुनना चाहिए।चित्रा सरवारा ने कहा कि आज का युवा बेरोजगारी, भर्ती प्रक्रियाओं में देरी और परीक्षा-पत्र लीक जैसी गंभीर समस्याओं से जूझ रहा है। लाखों परिवार अपने बच्चों की शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी पर वर्षों की कमाई खर्च करते हैं। ऐसे में जब किसी परीक्षा का पेपर लीक होता है या परीक्षा रद्द होती है, तो केवल एक परीक्षा नहीं, बल्कि पूरे परिवार की उम्मीदें प्रभावित होती हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता दोषियों पर कठोर कार्रवाई और शिक्षा व्यवस्था में सुधार होनी चाहिए। पारदर्शी एवं समयबद्ध जांच के साथ पेपर लीक मामलों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

चित्रा सरवारा ने केंद्र सरकार से मांग की कि प्रभावित अभ्यर्थियों को न्याय दिलाने, परीक्षा प्रणाली को अधिक सुरक्षित और पारदर्शी बनाने तथा छात्रों के प्रतिनिधियों से सार्थक संवाद स्थापित करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि युवाओं का विश्वास बनाए रखना किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है और यही देश के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला भी है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बकाया डीए जारी करने की तारीख बताए सरकार: बलबीर सिद्धू

गुरशरण सिंह। मोहालीसमर न्यूज वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लंबे समय से लंबित महंगाई भत्ते के बकाए को लेकर पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी और पेंशनभोगी अपना जायज हक मांग रहे हैं, इसलिए सरकार को...

हरियाणा में 12 फीट की सड़कें होंगी 18 फीट चौड़ी: रणबीर गंगवा

मुकुल शर्मा। चंडीगढ़समर न्यूज हरियाणा की सड़कों, सीवर सुरक्षा और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि सरकार प्रदेश में सड़क व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। द समर न्यूज हरियाणा के साथ खास बातचीत में उन्होंने बताया कि प्रदेश में पहले से बनी...

ट्रॉली गुजरते ही धंसी कृष्णा नगर की सड़क

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज वार्ड नंबर 61 के कृष्णा नगर इलाके में शुक्रवार सुबह ट्रॉली गुजरने के बाद सड़क का एक हिस्सा अचानक धंस गया। सड़क धंसने की घटना से आसपास के लोगों में चिंता बढ़ गई और राहगीरों के लिए हादसे का खतरा पैदा हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना नगर...

नशा बेचने वालों के घरों पर चले बुलडोजर, मेयर ने प्रशासक से मांगी अनुमति

शगुन कश्यप | चंडीगढ़समर न्यूज शहर को नशा मुक्त बनाने की मुहिम में अब नशा तस्करों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई और तेज करने की तैयारी है। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने नशे का अवैध कारोबार करने वालों को दो टूक चेतावनी दी कि वे यह धंधा छोड़ दें, अन्यथा...

टिप्पर हादसे में दूसरे युवक ने भी गंवाईं टांग

माइनिंग के काम के पीछे कौन है ‘किंगपिन’, जिस पर करवाई करने से डरता है प्रशासन और विभाग {दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़{प्रशासन की कार्रवाई पर उठे सवालगुरमीत सिंह | डेरा बस्सीसमर न्यूज डेराबस्सी में तेज रफ्तार टिप्पर की चपेट में आने से दो युवकों की जिंदगी पूरी तरह बदल गई है। कुछ...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.