Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल में लगातार बारिश से हालात गंभीर, 145 सड़कें बंद, बिजली-पानी सेवाएं प्रभावित

Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में मानसून का प्रकोप लगातार जारी है। बीते दो दिनों से हो रही भारी वर्षा के कारण राज्य के कई जिलों में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। जगह-जगह भूस्खलन, फ्लैश फ्लड और सड़क धंसने की घटनाओं के चलते लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को भी शिमला, किन्नौर, मंडी, कुल्लू और अन्य क्षेत्रों में रुक-रुक कर बारिश होती रही, जिससे कई इलाकों का संपर्क प्रभावित हुआ।प्रदेश सरकार के अनुसार, राज्यभर में फिलहाल 145 सड़कें यातायात के लिए बंद हैं। लोक निर्माण विभाग की टीमें लगातार मलबा हटाने और सड़कों को बहाल करने में जुटी हैं। वहीं, भारी बारिश के कारण 508 बिजली ट्रांसफार्मर बंद हो गए हैं, जिससे कई गांवों और कस्बों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित हुई है। इसके अलावा 43 पेयजल योजनाएं भी प्रभावित होने से कई क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति बाधित है।

राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने बताया कि लगातार हो रही बारिश के कारण प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में फ्लैश फ्लड और भूस्खलन की घटनाएं बढ़ी हैं। विशेष रूप से किन्नौर जिले में भारी नुकसान दर्ज किया गया है, जबकि अन्य जिलों में भी कई पुलों और संपर्क मार्गों को क्षति पहुंची है। उन्होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बहाली का कार्य युद्धस्तर पर जारी है और प्रशासन हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है।मंत्री ने कहा कि जहां भी सड़कें बंद हुई हैं, वहां मशीनरी और कर्मचारियों की मदद से जल्द यातायात बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की।उन्होंने यह भी जानकारी दी कि जुलाई महीने के दौरान बारिश, भूस्खलन, सड़क दुर्घटनाओं और अन्य प्राकृतिक आपदाओं से जुड़ी घटनाओं में अब तक 66 लोगों की मौत हो चुकी है। सरकार प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के साथ-साथ आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य तेज करने में जुटी हुई है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है, जिसके मद्देनजर प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है और संबंधित विभागों को अलर्ट रहने के निर्देश जारी किए हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हलका इंचार्ज हरजोत कौर लोहटिया की कोशिशें रंग लाईं, अप्परा में सरकारी अस्पताल का काम हुआ शुरू

शुभम शर्मा | फिल्लौरसमर न्यूज अप्परा इलाके के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। हलका इंचार्ज हरजोत कौर लोहटिया की लगातार कोशिशों और पूरी पंचायत अप्परा के सहयोग से आज अप्परा में प्रस्तावित सरकारी अस्पताल के निर्माण कार्य की औपचारिक रूप से शुरुआत हो गई।करीब 13 करोड़ रुपये की लागत से बनने...

निर्माणाधीन सनातन भवन 3 माह में तैयार हर वर्ग के लिए खुला : विधायक बग्गा

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज धानसभा उत्तरी क्षेत्र में निर्माणाधीन सनातन भवन का कार्य अगले तीन महीने में पूरा कर लोगों को समर्पित कर दिया जाएगा। यह जानकारी विधायक चौ. मदन लाल बग्गा ने शुक्रवार को निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण करने के बाद दी।विधायक बग्गा ने बताया कि सनातन भवन को आधुनिक सुविधाओं से युक्त...

580 एमएलडी क्षमता के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का कमिश्नर ने किया निरीक्षण

लक्की मेहता| लुधियानासमर न्यूज नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी अलंकार ने शनिवार को विश्व बैंक और एआईआईबी की वित्तीय सहायता से गांव बिलगा में बन रहे 580 एमएलडी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया।उन्होंने अधिकारियों और निर्माण एजेंसी को निर्देश दिए कि परियोजना का कार्य निर्धारित समय...

लुधियाना में अवैध रेहड़ियों पर कार्रवाई दुगरी 200 फीट रोड से हटाए गए कब्जे

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज शहर में बढ़ते ट्रैफिक जाम और सड़कों के किनारे हो रहे अवैध कब्जों के खिलाफ नगर निगम और ग्लाडा ने संयुक्त अभियान चलाया। नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी और ग्लाडा के मुख्य प्रशासक विकास हीरा के निर्देश पर 23 जुलाई को दुगरी 200 फीट रोड पर कार्रवाई करते हुए सड़क किनारे...

सेक्टर-67 में कमर्शियल साइटों की संयुक्त नीलामी के खिलाफ एकजुट हुए निवासी

समर न्यूज | मोहाली गमाडा की ओर से सेक्टर-67 में तीन कमर्शियल साइटों 14, 15 और 16 को मिलाकर बहुमंजिला व्यावसायिक परिसर बनाने के लिए प्रस्तावित नीलामी का स्थानीय निवासियों ने विरोध किया है। निवासियों का कहना है कि वे किसी भी कीमत पर क्षेत्र में एक और बड़ा बहुमंजिला कमर्शियल कॉम्प्लेक्स नहीं बनने देंगे।रेजिडेंट्स...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.