Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

छात्रों पर बल प्रयोग लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ, सरकार जवाबदेही तय करे: विनोद धीमान

Summer express/अंबाला-: ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनोद धीमान ने संसद की ओर मार्च कर रहे छात्रों पर पुलिस द्वारा किए गए बल प्रयोग की आलोचना करते हुए कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। उन्होंने कहा कि छात्रों की मांगों पर संवाद करने के बजाय बल प्रयोग करना दुर्भाग्यपूर्ण है।

विनोद धीमान ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल चिंता का विषय है। उनका कहना था कि सरकार को छात्रों की बात सुनकर समाधान निकालना चाहिए, न कि विरोध को दबाने का प्रयास करना चाहिए।उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार लगातार जनआवाज की अनदेखी कर रही है। उनके अनुसार, देश में किसान, मजदूर, कर्मचारी, व्यापारी और युवा विभिन्न मुद्दों को लेकर असंतोष जता रहे हैं। उन्होंने कहा कि नीट पेपर लीक जैसे मामलों ने छात्रों और अभिभावकों का भरोसा कमजोर किया है, इसलिए सरकार को शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करनी चाहिए।

विनोद धीमान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी छात्रों के अधिकारों और उनके भविष्य से जुड़े मुद्दों पर उनके साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में असहमति की आवाज़ का सम्मान होना चाहिए और सरकार को दमन की बजाय संवाद का रास्ता अपनाना चाहिए।उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि छात्रों पर दर्ज मामलों की निष्पक्ष समीक्षा की जाए, बल प्रयोग की स्वतंत्र जांच कराई जाए और दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए। साथ ही शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं ताकि भविष्य में इस प्रकार की परिस्थितियां उत्पन्न न हों।उन्होंने कहा कि यदि छात्रों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से उनके समर्थन में अपना आंदोलन जारी रखेगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

युवा शक्ति की प्रतीक है चैंपियन बेटी मानसी : नरेन्द्र अत्री

Summer express, आरविंदर सिंह, हमीरपुर | एन. सी.ओ.ई, साई सैंटर हमीरपुर की बैडमिंटन खिलाड़ी मानसी ने कोच्चि में हुए ऑल इंडिया सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर साई सैंटर हमीरपुर का नाम रोशन किया है व राष्ट्र भर में अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है। मानसी की इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ...

शिमला में भूस्खलन का खतरा बढ़ा, कई भवनों पर मंडराया संकट

Summer express, शिमला | हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश ने कई इलाकों में हालात गंभीर बना दिए हैं। चंबा से लेकर शिमला तक भारी वर्षा और भूस्खलन की घटनाओं के बीच राजधानी शिमला के लोअर पंथाघाटी क्षेत्र में भी भू-स्खलन का खतरा बढ़ गया है। पहाड़ी में दरारें आने और जमीन खिसकने की...

डाक सेवक के कमरे से 832 अवितरित डाक बरामद, कर्मचारी निलंबित  

Summer express, आरविंदर सिंह, हमीरपुर | हमीरपुर जिला के उपमंडल सुजानपुर के उपडाकघर भलेठ के अंतर्गत आने वाली करोट डाक शाखा में तैनात ग्रामीण डाक सेवक के कमरे से बड़ी संख्या में अवितरित डाक, सरकारी दस्तावेज, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड और अन्य महत्वपूर्ण डाक सामग्री बरामद होने के मामले में डाक विभाग ने कड़ी...

हमीरपुर में कुलदीप पठानिया का विपक्ष पर हमला, बोले- पैसों की राजनीति ज्यादा दिन नहीं चलेगी

Summer express, आरविंदर सिंह ,हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक कुलदीप पठानिया ने विपक्षी नेताओं पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि केवल पैसे के दम पर राजनीति करने वाले नेताओं का राजनीतिक भविष्य अधिक समय तक टिकने वाला नहीं है। उन्होंने दावा किया कि ऐसे लोगों का राजनीतिक जहाज...

60 से अधिक रिसर्च पेपर प्रकाशित, प्रकृति संरक्षण के बिना विकास अधूरा : डॉ. अभिनव चौधरी

Summer express, राहुल चावला , कांगड़ा |  पेशे से चिकित्सक और जुनून से पक्षी प्रेमी एवं बर्ड फोटोग्राफर डॉ. अभिनव चौधरी ने कहा है कि प्रकृति और पक्षियों के प्रति लगाव ने उन्हें पिछले दो दशकों से अधिक समय तक हिमाचल के जंगलों, पहाड़ों और दुर्गम क्षेत्रों तक पहुंचाया। इस दौरान उन्होंने 600 से अधिक पक्षी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.