Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बाग खुर्द के पास दो ट्रकों की भिड़ंत, शिमला-मटौर हाईवे पर लंबा जाम, यात्री परेशान

Summer express /बिलासपुर, सुभाष -: शिमला-मटौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाग खुर्द के समीप बुधवार को दो मल्टी एक्सेल ट्रकों की आमने-सामने टक्कर के बाद यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो गई। हादसे के कारण हाईवे पर करीब डेढ़ से दो घंटे तक लंबा जाम लगा रहा, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम में कई निजी वाहन, मालवाहक ट्रक और यात्री बसें फंस गईं, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।भीषण गर्मी के बीच बसों में बैठे यात्रियों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा। कई बसों के निर्धारित रूट प्रभावित हुए और अपने गंतव्य तक पहुंचने में देरी हुई। छोटे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं, कुछ छोटे वाहन चालक जोखिम उठाकर वैकल्पिक जगह से निकलने की कोशिश करते नजर आए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों मल्टी एक्सेल ट्रकों की जोरदार भिड़ंत हुई, जिससे दोनों वाहनों के अगले हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली। हादसे के बाद क्षतिग्रस्त ट्रक सड़क पर ही खड़े रहने से यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।स्थानीय लोगों का कहना है कि घटनास्थल से नम्होल पुलिस चौकी अधिक दूर नहीं है, लेकिन सूचना दिए जाने के बावजूद काफी समय तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। लोगों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई कर यातायात सामान्य करने की मांग उठाई। जाम के कारण राहगीरों और यात्रियों में भी नाराजगी देखने को मिली।

उधर, बिलासपुर के पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस चौकी के जवानों को तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस यातायात को शीघ्र बहाल करने और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाने की कार्रवाई कर रही है, ताकि लोगों को अधिक देर तक परेशानी का सामना न करना पड़े।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

यमुनानगर में नशे के खिलाफ जनसैलाब, CM नायब सैनी ने 1.16 लाख प्रतिभागियों की मैराथन को दिखाई हरी झंडी

Summer express, यमुनानगर। हरियाणा को नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ रविवार को यमुनानगर में आयोजित ‘नशे से जंग, यमुनानगर के संग’ जन-जागरूकता मैराथन ने नया इतिहास रच दिया। जगाधरी के मटका चौक से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अभियान में 1.16 लाख से अधिक लोगों के...

महेंद्रगढ़ में किराना दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

summer express, महेंद्रगढ़। शहर में सीएसडी कैंटीन के सामने स्थित अशोक पंसारी की किराना दुकान में रविवार तड़के करीब तीन बजे अचानक आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। समय रहते स्थानीय लोगों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे आसपास की दुकानों तक आग...

गुरुग्राम में चौकीदार हत्याकांड का खुलासा, मामूली विवाद में गमछे से गला घोंटकर हत्या

Summer express, गुरुग्राम। गुरुग्राम के फरुखनगर थाना क्षेत्र में 57 वर्षीय चौकीदार जयपाल की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वाहन पीछे करते समय हुए मामूली विवाद ने इतना गंभीर रूप ले लिया कि आरोपी ने गमछे से गला...
Summer Express - कुरुक्षेत्र में 22 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, मानसिक तनाव बना वजह

करनाल में निजी अस्पताल की नर्स ने फंदा लगाकर दी जान, शादी से पहले मंगेतर से विवाद की आशंका

Summer express, करनाल। हरियाणा के करनाल जिले के फूसगढ़ क्षेत्र में एक निजी अस्पताल में कार्यरत 24 वर्षीय नर्स ने कथित तौर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, एफएसएल टीम ने भी मौके से...

झज्जर में दर्दनाक सड़क हादसा: एयरफोर्स का फॉर्म भरने जा रहे दो दोस्तों की मौत, एक गंभीर घायल

Summer express, झज्जर। हरियाणा के झज्जर-बहादुरगढ़ मार्ग पर  दोपहर हुए भीषण सड़क हादसे में एयरफोर्स भर्ती प्रक्रिया से जुड़े तीन दोस्तों में से दो की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा बाजीतपुर रोड स्थित रामा मॉडल फार्म के पास हुआ, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने आई-10 कार...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.