Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नीट पेपर लीक और छात्रों पर कार्रवाई के विरोध में संगरूर में कांग्रेस का कैंडल मार्च

Summer express, संगरूर | नीट पेपर लीक विवाद, दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई और कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी व प्रियंका गांधी की हिरासत के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी संगरूर ने गुरुवार को शहर में कैंडल मार्च निकाला। मार्च के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने छात्रों के समर्थन में आवाज उठाते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

कैंडल मार्च का नेतृत्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष जगदेव सिंह गागा, पूर्व विधायक दलवीर सिंह गोल्डी और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राकी बंसल ने किया। यह मार्च महाराजा अग्रसेन चौक से शुरू होकर शहर के प्रमुख बाजारों से गुजरते हुए बस स्टैंड लालबत्ती चौक पर समाप्त हुआ। कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया।

इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि नीट पेपर लीक प्रकरण ने देश की परीक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना था कि छात्रों की चिंताओं का समाधान करने के बजाय उन पर कथित बल प्रयोग किया गया, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप नहीं है।

नेताओं ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अन्य विपक्षी नेताओं को हिरासत में लिए जाने की भी आलोचना करते हुए कहा कि छात्र हितों की आवाज उठाने वालों को रोकना लोकतांत्रिक परंपराओं के खिलाफ है।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस ने नीट पेपर लीक मामले की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। साथ ही परीक्षा व्यवस्था में हुई कथित चूक की जिम्मेदारी तय करने, केंद्रीय शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग और छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई की जवाबदेही तय करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री से भी इस्तीफा देने की मांग उठाई।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यदि छात्रों को न्याय नहीं मिला और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई, तो पार्टी अपना आंदोलन और तेज करेगी। उन्होंने कहा कि युवाओं के हितों की रक्षा के लिए कांग्रेस सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष जारी रखेगी।

कैंडल मार्च में गुरदीप सिंह, नत्थू ढिंगरा, सुरिंदर भिंडर, बिंदर बांसल, नरेश गाबा, ज्योति गाबा, सुभाष ग्रोवर, हरपाल सोनू, नवीन बग्गा, बलजोत, चमकौर सिंह जस्सी, शक्तिजीत सिंह, मनजीत सिंह भिंडर, कुलदीप सिंह भुल्लर, करनैल मास्टर, गौरव सिंगला, गौरव गर्ग, अशोक बंसल, बृज मोहन बिट्टू सहित कई कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हलका इंचार्ज हरजोत कौर लोहटिया की कोशिशें रंग लाईं, अप्परा में सरकारी अस्पताल का काम हुआ शुरू

शुभम शर्मा | फिल्लौरसमर न्यूज अप्परा इलाके के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। हलका इंचार्ज हरजोत कौर लोहटिया की लगातार कोशिशों और पूरी पंचायत अप्परा के सहयोग से आज अप्परा में प्रस्तावित सरकारी अस्पताल के निर्माण कार्य की औपचारिक रूप से शुरुआत हो गई।करीब 13 करोड़ रुपये की लागत से बनने...

निर्माणाधीन सनातन भवन 3 माह में तैयार हर वर्ग के लिए खुला : विधायक बग्गा

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज धानसभा उत्तरी क्षेत्र में निर्माणाधीन सनातन भवन का कार्य अगले तीन महीने में पूरा कर लोगों को समर्पित कर दिया जाएगा। यह जानकारी विधायक चौ. मदन लाल बग्गा ने शुक्रवार को निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण करने के बाद दी।विधायक बग्गा ने बताया कि सनातन भवन को आधुनिक सुविधाओं से युक्त...

580 एमएलडी क्षमता के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का कमिश्नर ने किया निरीक्षण

लक्की मेहता| लुधियानासमर न्यूज नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी अलंकार ने शनिवार को विश्व बैंक और एआईआईबी की वित्तीय सहायता से गांव बिलगा में बन रहे 580 एमएलडी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया।उन्होंने अधिकारियों और निर्माण एजेंसी को निर्देश दिए कि परियोजना का कार्य निर्धारित समय...

लुधियाना में अवैध रेहड़ियों पर कार्रवाई दुगरी 200 फीट रोड से हटाए गए कब्जे

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज शहर में बढ़ते ट्रैफिक जाम और सड़कों के किनारे हो रहे अवैध कब्जों के खिलाफ नगर निगम और ग्लाडा ने संयुक्त अभियान चलाया। नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी और ग्लाडा के मुख्य प्रशासक विकास हीरा के निर्देश पर 23 जुलाई को दुगरी 200 फीट रोड पर कार्रवाई करते हुए सड़क किनारे...

सेक्टर-67 में कमर्शियल साइटों की संयुक्त नीलामी के खिलाफ एकजुट हुए निवासी

समर न्यूज | मोहाली गमाडा की ओर से सेक्टर-67 में तीन कमर्शियल साइटों 14, 15 और 16 को मिलाकर बहुमंजिला व्यावसायिक परिसर बनाने के लिए प्रस्तावित नीलामी का स्थानीय निवासियों ने विरोध किया है। निवासियों का कहना है कि वे किसी भी कीमत पर क्षेत्र में एक और बड़ा बहुमंजिला कमर्शियल कॉम्प्लेक्स नहीं बनने देंगे।रेजिडेंट्स...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.