Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सेब सीजन 2026: शिमला में सेब ढुलाई की नई दरें लागू, अधिक किराया वसूलने वालों पर होगी कार्रवाई

Summer express/शिमला, संजू-:  सेब सीजन 2026 को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन शिमला ने सेब की ढुलाई के लिए ट्रक, मिनी ट्रक और पिकअप वाहनों की नई परिवहन दरें निर्धारित कर दी हैं। उपायुक्त अनुपम कश्यप द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार इन दरों का पालन सभी परिवहन ऑपरेटरों के लिए अनिवार्य होगा। निर्धारित दरों से अधिक शुल्क वसूलने वाले ट्रक, मिनी ट्रक और पिकअप ऑपरेटरों तथा उनकी यूनियनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

जारी अधिसूचना के मुताबिक दिल्ली तक सेब ढुलाई के लिए ट्रक एवं अन्य वाहनों का किराया 95 पैसे प्रति किलोमीटर प्रति क्विंटल तय किया गया है। वहीं चंडीगढ़ तक ट्रक और अन्य वाहनों के लिए 1.30 रुपये प्रति किलोमीटर प्रति क्विंटल की दर निर्धारित की गई है।

स्थानीय स्तर पर पिकअप (चार पहिया) वाहनों के लिए 20 किलोमीटर तक की दूरी पर 2.30 रुपये प्रति किलोमीटर प्रति क्विंटल तथा 20 किलोमीटर से अधिक दूरी के लिए 2.50 रुपये प्रति किलोमीटर प्रति क्विंटल की दर तय की गई है। इसके अलावा आयशर (टाटा 407) जैसे चार पहिया मालवाहक वाहनों के लिए 1.30 रुपये प्रति किलोमीटर प्रति क्विंटल का परिवहन शुल्क निर्धारित किया गया है।उपायुक्त अनुपम कश्यप ने स्पष्ट किया कि निर्धारित दरों का उद्देश्य सेब उत्पादकों और परिवहन ऑपरेटरों के बीच पारदर्शिता बनाए रखना तथा किसानों को अनावश्यक आर्थिक बोझ से बचाना है। उन्होंने सभी संबंधित यूनियनों और वाहन संचालकों को निर्देश दिए हैं कि प्रशासन द्वारा तय दरों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें। यदि किसी भी स्तर पर निर्धारित दरों से अधिक किराया वसूला गया तो संबंधित ऑपरेटरों और यूनियनों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पूर्व विधायक के बेटे के कांग्रेस में आने से मुक्तसर में टिकट की दौड़ हुई तेज

समर न्यूज। मुक्तसर पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने संगठन में नए नेताओं को शामिल करने की प्रक्रिया तेज कर दी है। इसी कड़ी में मुक्तसर के पूर्व विधायक और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य रहे स्वर्गीय सुखदर्शन सिंह मराड़ के बड़े बेटे राजबलविंदर सिंह मराड़ कांग्रेस में शामिल हो...

परगट अपने पुराने कार्यकाल का हिसाब दें : हरपाल चीमा

समर न्यूज। चंडीगढ़ पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। आप के वरिष्ठ नेता और वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष परगट सिंह के पुराने राजनीतिक कार्यकाल पर सवाल उठाते हुए उनसे जवाब...

पंजाब कांग्रेस में अनुशासन पर होगी सख्ती परगट सिंह के समर्थन में उतरे वेणुगोपाल

समर न्यूज। चंडीगढ़ पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच कांग्रेस ने प्रदेश संगठन में एकजुटता और अनुशासन को प्राथमिकता देने के संकेत दिए हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह का समर्थन करते हुए पार्टी नेताओं को स्पष्ट संदेश दिया कि...

चुनाव ड्यूटी से हटेंगे गृह जिले में तैनात अफसर

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच भारत निर्वाचन आयोग ने अधिकारियों की तैनाती और तबादलों को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत चुनाव प्रक्रिया से सीधे या परोक्ष रूप से जुड़े उन अधिकारियों को संबंधित जिले से हटाना होगा, जो अपने गृह जिले में तैनात हैं या...

विधानसभा में पानी पर पांच प्रस्ताव पेश, यमुना के लिए सुप्रीम कोर्ट जाने की मांग

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र के आखिरी दिन मंगलवार को नदी जल अधिकारों और राज्य के हितों से जुड़े आठ प्रस्ताव सर्वसमति से पेश किए गए। इनमें पांच प्रस्ताव पानी से जुड़े थे। यमुना के पानी में पंजाब की हिस्सेदारी का दावा, पाकिस्तान की ओर जा रहे पानी के इस्तेमाल के लिए...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.