Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चारों जोन को 10-10 लाख जुटाने का टारगेट तहबाजारी की पर्ची ले सड़क किनारे कारोबार

लक्की मेहता| लुधियाना
समर न्यूज

शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के नाम पर रेहड़ी-फड़ी वालों के खिलाफ अभियान चलाने वाला नगर निगम अब खुद अपने फैसलों से घिरता नजर आ रहा है। कुछ दिन पहले जिन रेहड़ी-फड़ी वालों को सड़कों और बाजारों से हटाया गया था, अब उन्हीं से तहबाजारी शुल्क लेकर दोबारा सड़क किनारे कारोबार करवाया जा रहा है।
निगम के इस यू-टर्न ने उसकी मंशा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। शहर में चर्चा है कि अब प्राथमिकता अतिक्रमण हटाने की नहीं, बल्कि उससे राजस्व कमाने की बन गई है। सूत्रों के अनुसार 17 जुलाई को तहबाजारी विभाग की समीक्षा बैठक में निगम कमिश्नर ने शहर के चारों जोनों को 10-10 लाख रुपये का राजस्व जुटाने का लक्ष्य दिया। इसके बाद अधिकारियों को ऐसे स्थानों से भी तहबाजारी शुल्क वसूलने के निर्देश दिए गए, जहां पहले कभी निगम की कोई आय नहीं होती थी।
इसके चलते कई इलाकों में रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां काटकर उन्हें फिर से सड़क किनारे कारोबार करने की अनुमति दिए जाने की बातें सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है कि बिना छत वाली रेहड़ी से करीब 1500 रुपये और छत वाली रेहड़ी से 2500 रुपये तक तहबाजारी शुल्क वसूला जा रहा है। सवाल यह उठ रहा है कि यदि सड़कों पर रेहड़ियां ट्रैफिक बाधित कर रही थीं और इसी आधार पर उन्हें हटाया गया था, तो अब शुल्क लेकर उसी व्यवस्था को फिर से क्यों बढ़ावा दिया जा रहा है? निगम की इस कार्यप्रणाली ने पूरे अतिक्रमण विरोधी अभियान की गंभीरता पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर यदि रेहड़ियां हटाना जरूरी था तो उन्हें दोबारा लगाने की अनुमति क्यों दी जा रही है? और यदि उन्हें नियमित करना ही उद्देश्य था तो फिर पहले कार्रवाई का इतना बड़ा अभियान क्यों चलाया गया?
शहर के प्रमुख बाजारों और व्यस्त सड़कों पर पहले से ही रेहड़ी-फड़ी के कारण जाम की स्थिति बनी रहती है। सड़क का बड़ा हिस्सा घिरने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित होती है, जबकि फुटपाथों पर कब्जे के कारण पैदल चलने वालों को सड़क पर उतरना पड़ता है।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

युवा शक्ति की प्रतीक है चैंपियन बेटी मानसी : नरेन्द्र अत्री

Summer express, आरविंदर सिंह, हमीरपुर | एन. सी.ओ.ई, साई सैंटर हमीरपुर की बैडमिंटन खिलाड़ी मानसी ने कोच्चि में हुए ऑल इंडिया सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर साई सैंटर हमीरपुर का नाम रोशन किया है व राष्ट्र भर में अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है। मानसी की इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ...

शिमला में भूस्खलन का खतरा बढ़ा, कई भवनों पर मंडराया संकट

Summer express, शिमला | हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश ने कई इलाकों में हालात गंभीर बना दिए हैं। चंबा से लेकर शिमला तक भारी वर्षा और भूस्खलन की घटनाओं के बीच राजधानी शिमला के लोअर पंथाघाटी क्षेत्र में भी भू-स्खलन का खतरा बढ़ गया है। पहाड़ी में दरारें आने और जमीन खिसकने की...

डाक सेवक के कमरे से 832 अवितरित डाक बरामद, कर्मचारी निलंबित  

Summer express, आरविंदर सिंह, हमीरपुर | हमीरपुर जिला के उपमंडल सुजानपुर के उपडाकघर भलेठ के अंतर्गत आने वाली करोट डाक शाखा में तैनात ग्रामीण डाक सेवक के कमरे से बड़ी संख्या में अवितरित डाक, सरकारी दस्तावेज, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड और अन्य महत्वपूर्ण डाक सामग्री बरामद होने के मामले में डाक विभाग ने कड़ी...

हमीरपुर में कुलदीप पठानिया का विपक्ष पर हमला, बोले- पैसों की राजनीति ज्यादा दिन नहीं चलेगी

Summer express, आरविंदर सिंह ,हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक कुलदीप पठानिया ने विपक्षी नेताओं पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि केवल पैसे के दम पर राजनीति करने वाले नेताओं का राजनीतिक भविष्य अधिक समय तक टिकने वाला नहीं है। उन्होंने दावा किया कि ऐसे लोगों का राजनीतिक जहाज...

60 से अधिक रिसर्च पेपर प्रकाशित, प्रकृति संरक्षण के बिना विकास अधूरा : डॉ. अभिनव चौधरी

Summer express, राहुल चावला , कांगड़ा |  पेशे से चिकित्सक और जुनून से पक्षी प्रेमी एवं बर्ड फोटोग्राफर डॉ. अभिनव चौधरी ने कहा है कि प्रकृति और पक्षियों के प्रति लगाव ने उन्हें पिछले दो दशकों से अधिक समय तक हिमाचल के जंगलों, पहाड़ों और दुर्गम क्षेत्रों तक पहुंचाया। इस दौरान उन्होंने 600 से अधिक पक्षी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.