Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बोह आपदा: 19 मकान और 9 गौशालाएं तबाह, राहत कार्यों में जुटी सेना

Summer express /शाहपुर, राहुल चावला-:शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की बोह घाटी में हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा के बाद प्रशासन ने राहत एवं पुनर्वास कार्यों को युद्ध स्तर पर तेज कर दिया है। प्रभावित परिवारों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जा रही है, जबकि भारतीय सेना भी राहत अभियान में सक्रिय भूमिका निभा रही है। सेना के जवान मलबे में दबे घरेलू सामान, पशुओं और अन्य मूल्यवान वस्तुओं को सुरक्षित बाहर निकालने में प्रशासन का सहयोग कर रहे हैं।

जिला कांगड़ा के अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) विनय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रारंभिक आकलन के अनुसार इस आपदा में अब तक 19 मकान पूरी तरह ध्वस्त हो चुके हैं, जबकि 9 गौशालाएं भी पूरी तरह नष्ट हो गई हैं। नुकसान का शुरुआती अनुमान 20 से 25 करोड़ रुपये के बीच लगाया गया है। उन्होंने कहा कि विस्तृत सर्वेक्षण के बाद वास्तविक नुकसान का आंकड़ा सामने आएगा।प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवारों के लिए राहत शिविर स्थापित किए गए हैं, जहां रहने, भोजन, पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। प्रत्येक प्रभावित परिवार को तत्काल राहत के रूप में 5 हजार रुपये की फौरी सहायता प्रदान की गई है। इसके अलावा पूरी तरह क्षतिग्रस्त मकानों के लिए 25 हजार रुपये तथा आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त मकानों के लिए 15 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने का प्रावधान किया गया है। अब तक लगभग 17 लाख रुपये की राहत राशि प्रभावित परिवारों में वितरित की जा चुकी है।

एडीसी विनय कुमार ने बताया कि स्थानीय लोगों की मांग और स्थिति की गंभीरता को देखते हुए भारतीय सेना की सहायता ली गई है। सेना के जवान प्रशासन के साथ मिलकर मलबे में दबे सामान को सुरक्षित निकालने और प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों को गति देने में जुटे हैं। प्रशासन का लक्ष्य है कि प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराकर जल्द से जल्द सामान्य जनजीवन बहाल किया जाए। साथ ही राजस्व विभाग की टीमें नुकसान का विस्तृत आकलन करने में लगी हुई हैं, ताकि पात्र परिवारों को नियमानुसार अतिरिक्त राहत और पुनर्वास सहायता भी समय पर उपलब्ध कराई जा सके।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

युवा शक्ति की प्रतीक है चैंपियन बेटी मानसी : नरेन्द्र अत्री

Summer express, आरविंदर सिंह, हमीरपुर | एन. सी.ओ.ई, साई सैंटर हमीरपुर की बैडमिंटन खिलाड़ी मानसी ने कोच्चि में हुए ऑल इंडिया सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर साई सैंटर हमीरपुर का नाम रोशन किया है व राष्ट्र भर में अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है। मानसी की इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ...

शिमला में भूस्खलन का खतरा बढ़ा, कई भवनों पर मंडराया संकट

Summer express, शिमला | हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश ने कई इलाकों में हालात गंभीर बना दिए हैं। चंबा से लेकर शिमला तक भारी वर्षा और भूस्खलन की घटनाओं के बीच राजधानी शिमला के लोअर पंथाघाटी क्षेत्र में भी भू-स्खलन का खतरा बढ़ गया है। पहाड़ी में दरारें आने और जमीन खिसकने की...

डाक सेवक के कमरे से 832 अवितरित डाक बरामद, कर्मचारी निलंबित  

Summer express, आरविंदर सिंह, हमीरपुर | हमीरपुर जिला के उपमंडल सुजानपुर के उपडाकघर भलेठ के अंतर्गत आने वाली करोट डाक शाखा में तैनात ग्रामीण डाक सेवक के कमरे से बड़ी संख्या में अवितरित डाक, सरकारी दस्तावेज, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड और अन्य महत्वपूर्ण डाक सामग्री बरामद होने के मामले में डाक विभाग ने कड़ी...

हमीरपुर में कुलदीप पठानिया का विपक्ष पर हमला, बोले- पैसों की राजनीति ज्यादा दिन नहीं चलेगी

Summer express, आरविंदर सिंह ,हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक कुलदीप पठानिया ने विपक्षी नेताओं पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि केवल पैसे के दम पर राजनीति करने वाले नेताओं का राजनीतिक भविष्य अधिक समय तक टिकने वाला नहीं है। उन्होंने दावा किया कि ऐसे लोगों का राजनीतिक जहाज...

60 से अधिक रिसर्च पेपर प्रकाशित, प्रकृति संरक्षण के बिना विकास अधूरा : डॉ. अभिनव चौधरी

Summer express, राहुल चावला , कांगड़ा |  पेशे से चिकित्सक और जुनून से पक्षी प्रेमी एवं बर्ड फोटोग्राफर डॉ. अभिनव चौधरी ने कहा है कि प्रकृति और पक्षियों के प्रति लगाव ने उन्हें पिछले दो दशकों से अधिक समय तक हिमाचल के जंगलों, पहाड़ों और दुर्गम क्षेत्रों तक पहुंचाया। इस दौरान उन्होंने 600 से अधिक पक्षी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.