Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चंडीगढ़ पुलिस के 10 सब-इंस्पेक्टरों को मिला इंस्पेक्टर का स्थानीय रैंक, नहीं मिलेगा कोई आर्थिक लाभ

Summer express, चंडीगढ़, | चंडीगढ़ पुलिस प्रशासन ने पंजाब पुलिस नियम 13.2A के तहत 10 सब-इंस्पेक्टरों (एक्जीक्यूटिव कैडर) को तत्काल प्रभाव से इंस्पेक्टर का स्थानीय (Local Rank) प्रदान किया है। इस संबंध में पुलिस विभाग की ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं। हालांकि यह पदोन्नति केवल स्थानीय रैंक के रूप में दी गई है और इससे संबंधित अधिकारियों को किसी प्रकार का अतिरिक्त वेतन, भत्ता या अन्य आर्थिक लाभ नहीं मिलेगा।

आदेश के अनुसार जिन अधिकारियों को इंस्पेक्टर का स्थानीय रैंक दिया गया है, उनमें एसआई रवदीप सिंह, एसआई चंद्रमुखी, एसआई दलजीत सिंह, एसआई सुरेश कुमार, एसआई जसकिरनदीप कौर, एसआई सूर्य प्रकाश, एसआई प्रेम सिंह, एसआई हरनेक सिंह, एसआई कुलविंदर कौर और एसआई गुरविंदर सिंह शामिल हैं। ये अधिकारी वर्तमान में आईएसबीपी-43, आईएसबीटी-17, क्राइम ब्रांच, साइबर सेल, एएनटीएफ, पुलिस स्टेशन-17 तथा अन्य पुलिस इकाइयों में तैनात हैं।

पुलिस विभाग ने अपने आदेश में स्पष्ट किया है कि यह स्थानीय रैंक केवल प्रशासनिक आवश्यकता के तहत दिया गया है। इस पदोन्नति के आधार पर अधिकारियों को न तो वरिष्ठता का लाभ मिलेगा और न ही भविष्य में नियमित पदोन्नति का कोई दावा बन सकेगा। यह व्यवस्था पूरी तरह अस्थायी होगी और नियमित प्रमोशन की श्रेणी में नहीं मानी जाएगी।

आदेश में यह भी कहा गया है कि यदि किसी अधिकारी का कार्य प्रदर्शन संतोषजनक नहीं पाया जाता, उसके खिलाफ विभागीय जांच शुरू होती है या वह किसी आपराधिक मामले अथवा आपत्तिजनक गतिविधि में संलिप्त पाया जाता है, तो बिना किसी कारण बताओ नोटिस के उसे उसके मूल पद सब-इंस्पेक्टर पर वापस भेजा जा सकता है।

यह आदेश चंडीगढ़ पुलिस के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) डॉ. सागर प्रीत हुड्डा, आईपीएस के निर्देशों पर जारी किया गया है। विभाग ने संबंधित शाखाओं और अधिकारियों को इसकी प्रतिलिपि भेजते हुए आदेश का तत्काल प्रभाव से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चुनाव से पहले नशे व कानून-व्यवस्था पर सवाल

अर्शदीप सिंह समर | समर न्यूज | लुधियानापंजाब में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले अक्टूबर में हुई कई गंभीर आपराधिक घटनाओं ने कानून-व्यवस्था और नशे के कारोबार पर बहस तेज कर दी है। मानसा में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह झोटा की हत्या, लुधियाना और बठिंडा में पूर्व...

त्योहारों को लेकर फेज-11 थाना पुलिस अलर्ट, रात में बढ़ाई गश्त और चेकिंग

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज त्योहारों के सीजन में बाजारों में बढ़ती रौनक और लोगों की आवाजाही को देखते हुए मोहाली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। फेज-11 थाना पुलिस ने अपने क्षेत्र में चेकिंग अभियान तेज करने के साथ रात के समय गश्त भी बढ़ा दी है। थाना प्रभारी अमन बैदवान खुद...

13 साल बाद पंजाब ने जीती वीनू मांकड़ ट्रॉफी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज पंजाब की अंडर-19 क्रिकेट टीम ने 13 साल के लंबे इंतजार के बाद वीनू मांकड़ ट्रॉफी जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। इंदौर के दिल्ली कॉलेज ग्राउंड में खेले गए फाइनल मुकाबले में पंजाब ने मुंबई को हराकर खिताब अपने नाम किया।बुधवार को टीम के पंजाब लौटने पर मोहाली...

चंडीगढ़ नगर निगम की बैठक में टूटी सड़कों को लेकर हंगामा, कांग्रेस और आप पार्षदों ने अधिकारियों को घेरा

समर न्यूज | चंडीगढ़ चंडीगढ़ नगर निगम की बुधवार को आयोजित सामान्य सदन की बैठक में शहर की बदहाल सड़कों और मरम्मत कार्यों में हो रही देरी को लेकर जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों में सड़कों की खस्ता हालत का मुद्दा उठाते हुए नगर निगम के अधिकारियों...

रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां काटने पर फेस-7 मार्केट में गहराया विवाद, निगम की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजदिवाली से पहले ही फेस-7 मार्केट में रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां काटने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मार्केट प्रधान सरबजीत सिंह पारस ने नगर निगम की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि निगम की ओर से पोस्ट ऑफिस के पास करीब 60 से 70 रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.