Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अंबाला बार एसोसिएशन की भूख हड़ताल, लीगल एंड डिफेंस काउंसिल सिस्टम का विरोध

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। लीगल एंड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के विरोध में अंबाला जिला बार एसोसिएशन ने अपना आंदोलन तेज कर दिया है। ज्वाइंट एक्शन कमेटी ऑफ बार एसोसिएशन ऑफ पंजाब एंड हरियाणा के आह्वान पर सोमवार को जिला बार के छह अधिवक्ता सांकेतिक भूख हड़ताल पर बैठे और नई व्यवस्था को वापस लेने की मांग की।

जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सतपाल सिंह ने बताया कि पंजाब और हरियाणा के अधिवक्ता पिछले कई दिनों से इस नई व्यवस्था के विरोध में आंदोलन कर रहे हैं। इसी कड़ी में अंबाला जिला बार एसोसिएशन ने भी विरोध प्रदर्शन को तेज करते हुए छह अधिवक्ताओं को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक भूख हड़ताल पर बैठाया। भूख हड़ताल में अधिवक्ता संदीप सचदेवा, जबर चौधरी, जगतार सिंह, विवेक महर्षि, राजेश शर्मा और प्रवीण रानी चंदेल शामिल रहे।

भूख हड़ताल पर बैठे वरिष्ठ अधिवक्ता संदीप सचदेवा ने कहा कि प्रस्तावित लीगल एंड डिफेंस काउंसिल सिस्टम अधिवक्ताओं की स्वतंत्रता को प्रभावित करेगा और पक्षकारों के अपनी पसंद के वकील चुनने के अधिकार को सीमित कर देगा। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था स्वतंत्र पैनल प्रणाली को कमजोर करेगी और न्यायिक संतुलन पर भी प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती है।

उन्होंने कहा कि यह नीति अधिवक्ता अधिनियम की मूल भावना के विपरीत है और इसके लागू होने से जिला बार एसोसिएशनों की भूमिका कमजोर होगी। साथ ही युवा अधिवक्ताओं के लिए रोजगार और पेशे में आगे बढ़ने के अवसर भी कम हो जाएंगे। विशेष रूप से ऐसे नए वकीलों के लिए, जिनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि वकालत से नहीं जुड़ी है, इस पेशे में टिके रहना और अधिक कठिन हो जाएगा।

बार एसोसिएशन ने सरकार से मांग की कि लीगल एंड डिफेंस काउंसिल सिस्टम को तत्काल वापस लिया जाए और अधिवक्ताओं के हितों को ध्यान में रखते हुए व्यापक स्तर पर विचार-विमर्श किया जाए।

इस अवसर पर बार एसोसिएशन के सचिव विकास शर्मा, उपाध्यक्ष अरविंद गोयल सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे और उन्होंने भूख हड़ताल पर बैठे साथियों का समर्थन करते हुए आंदोलन को आगे भी जारी रखने का संकल्प लिया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मेयर सरबजीत सिंह समाना ने वॉलीबॉल और बैडमिंटन कोर्ट का किया उद्घाटन

{सेक्टर-70 और सेक्टर-71 में खिलाड़ियों को मिली नई खेल सुविधाएं; युवाओं को खेलों से जोड़ने पर दिया जोरसागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के मेयर सरबजीत सिंह समाना ने सेक्टर-70 और सेक्टर-71 में नई खेल सुविधाओं का उद्घाटन किया। सरकारी हाई स्कूल मटौर के नजदीक सेक्टर-70 स्थित पार्क में वॉलीबॉल कोर्ट का उद्घाटन...

नेपाल बाढ़ पीड़ितों के लिए पंजाब रेडक्रॉस ने भेजी दूसरी राहत खेप

38 लाख की राहत सामग्री लेकर ट्रक रवाना, राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने दिखाई हरी झंडीसमर न्यूज | चंडीगढ़ नेपाल में फ्लैश फ्लड से प्रभावित लोगों की मदद के लिए पंजाब स्टेट रेडक्रॉस ने शुक्रवार को राहत सामग्री की दूसरी खेप रवाना की। करीब 38 लाख रुपए की जरूरी सामग्री से लदे ट्रकों को पंजाब...

829 करोड़ के बजट से बदलेगी पंचकूला की तस्वीर आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा शहर : सैनी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंचकूला महानगरीय क्षेत्र के संतुलित और समग्र विकास के लिए पंचकूला महानगरीय विकास प्राधिकरण लगातार कार्य कर रहा है। वित्त वर्ष 2026-27 में प्राधिकरण के माध्यम से पंचकूला के विकास कार्यों हेतु 829.23 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है।इसमें लगभग...

तख्त श्री केसगढ़ साहिब से मीरी-पीरी खालसा मार्च का तीसरा चरण शुरू

जगदीश लाल | नवांशहरसमर न्यूज खालसा पंथ की जन्मभूमि श्री आनंदपुर साहिब स्थित तख्त श्री केसगढ़ साहिब से गुरुवार को मीरी-पीरी खालसा मार्च का तीसरा चरण सिख परंपराओं और खालसाई उत्साह के साथ शुरू हुआ। मार्च की अगुवाई श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज, एसजीपीसी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी और...

जुही एन्क्लेव में तीन अवैध कमर्शियल निर्माण ढहाए

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज जस्सियां रोड के पास जुही एन्क्लेव में शुक्रवार को नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच ने अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई की। जोन-ए की टीम ने मौके पर पहुंचकर बिल्डिंग बायलॉज का उल्लंघन कर बनाए जा रहे तीन अवैध कमर्शियल निर्माणों को ध्वस्त कर दिया।निगम अधिकारियों के मुताबिक, उक्त निर्माणों के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.