Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

निजीकरण और एग्री डिस्काम के विरोध में बिजली कर्मचारियों का प्रदर्शन, 11 से 13 अगस्त तक हड़ताल का ऐलान

Summer express, सुंदर कुंडू, पलवल। बिजली क्षेत्र में निजीकरण की नीतियों, हरियाणा एग्री डिस्काम के गठन और स्मार्ट मीटर लगाने की योजना के विरोध में हरियाणा के बिजली कर्मचारियों ने आंदोलन तेज कर दिया है। हरियाणा बिजली कर्मचारी एवं इंजीनियर संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले बुधवार को पलवल में अधीक्षण अभियंता कार्यालय के बाहर कर्मचारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए अपनी मांगें पूरी नहीं होने पर 11, 12 और 13 अगस्त को तीन दिवसीय राज्यव्यापी पूर्ण हड़ताल पर जाने की घोषणा की।

प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने कहा कि सरकार बिजली क्षेत्र में निजीकरण को बढ़ावा देने वाली नीतियों को लागू कर रही है, जिससे कर्मचारियों के हितों के साथ-साथ उपभोक्ताओं पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार द्वारा हरियाणा एग्री डिस्काम बनाने की योजना की कोई आवश्यकता नहीं है, क्योंकि प्रदेश में किसानों के लिए कृषि फीडर पहले से अलग संचालित किए जा रहे हैं और उनसे जुड़े अधिकांश कार्य पहले ही निविदाओं के माध्यम से कराए जा रहे हैं।

संघर्ष मोर्चा ने मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में कहा कि बिजली बोर्ड के पुनर्गठन के समय व्यवस्था में सुधार, बेहतर सेवाएं और राजस्व बढ़ने के दावे किए गए थे, लेकिन वास्तविकता इसके विपरीत रही। कर्मचारियों का आरोप है कि पुनर्गठन के बाद बिजली निगमों का घाटा लगातार बढ़ा है और व्यवस्थाओं में अपेक्षित सुधार नहीं हो सका।

प्रदर्शनकारियों ने गुरुग्राम और नूंह में निजी कंपनियों को समानांतर बिजली वितरण का लाइसेंस देने की प्रक्रिया पर भी आपत्ति जताई। उनका कहना है कि इससे सरकारी बिजली निगमों पर प्रतिकूल असर पड़ेगा और भविष्य में बिजली सेवाओं का निजीकरण और तेज हो सकता है। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेशभर में स्मार्ट मीटर लगाने की योजना को भी तत्काल प्रभाव से वापस लेने की मांग की।

कर्मचारी नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो 11 से 13 अगस्त तक प्रदेशभर के बिजली कर्मचारी पूर्ण हड़ताल पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि इस दौरान आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा तथा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

संघर्ष मोर्चा ने सरकार से बिजली कर्मचारियों और उपभोक्ताओं के हितों को ध्यान में रखते हुए निजीकरण की नीतियों पर पुनर्विचार करने तथा एग्री डिस्काम और स्मार्ट मीटर जैसी योजनाओं पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बिस्वा के बयान पर भड़के वरिष्ठ अधिवक्ता ,बोले- हिमाचल की जनता लोकतंत्र और जनादेश का करती है सम्मान

Summer express/बिलासपुर, सुभाष -:झंडूता उपमंडल के वरिष्ठ अधिवक्ता सर्वजीत सिंह ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के हिमाचल दौरे के दौरान दिए गए बयानों पर कड़ा पलटवार किया है। झंडूता में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना जानती है तथा किसी भी तरह के...

अमित शाह के अंबाला दौरे की तैयारियों का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने लिया जायजा

Summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के 5 नवंबर को प्रस्तावित अंबाला दौरे को लेकर भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने सोमवार को अंबाला छावनी स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्रामगृह में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ...

सुप्रीम कोर्ट ने गौरव गौतम की याचिका खारिज की, करण दलाल की चुनाव याचिका पर सुनवाई का रास्ता साफ

Summer express, पलवल (सुन्दर कुंडू)। हरियाणा के खेल मंत्री और पलवल से भाजपा विधायक गौरव गौतम तथा पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल के बीच चल रहे चुनावी विवाद में नया घटनाक्रम सामने आया है। सुप्रीम कोर्ट ने 3 नवंबर को गौरव गौतम की याचिका खारिज कर दी। इसके बाद पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में करण...

दाड़ी डाकघर में सेंधमारी कर नकदी उड़ाने वाला आरोपी गिरफ्तार, 1.45 लाख रुपये बरामद

राहुल चावला, धर्मशाला-:धर्मशाला के दाड़ी स्थित डाकघर में सेंधमारी कर नकदी चोरी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई 1 लाख 45 हजार रुपये की नकदी बरामद की है। आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद तीन दिन के पुलिस...

तपोवन विधानसभा में शीतकालीन सत्र की तैयारियां तेज, भवन को संवारने में जुटा PWD

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र को लेकर धर्मशाला के तपोवन विधानसभा परिसर में तैयारियां जोरों पर हैं। 16 से 21 नवंबर तक आयोजित होने वाले इस सत्र के मद्देनजर लोक निर्माण विभाग ने भवन और परिसर को व्यवस्थित एवं आकर्षक बनाने के लिए काम तेज कर दिया है। विभागीय टीमें दिन-रात...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.