Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

स्कूटी छोड़ने के नाम पर रिश्वतखोरी का भंडाफोड़, करनाल में हेड कांस्टेबल रंगे हाथ गिरफ्तार

Summer express, राकेश कुमार शर्मा , करनाल | हरियाणा के करनाल में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सेक्टर-9 पुलिस चौकी में तैनात एक हेड कांस्टेबल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिसकर्मी पर स्कूटी छोड़ने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है। मामले में एक अन्य पुलिसकर्मी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस चौकी में खड़ी एक स्कूटी को छोड़ने की एवज में दो पुलिसकर्मियों ने शिकायतकर्ता से पहले 4 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। बाद में दोनों पक्षों के बीच 3 हजार रुपये में सौदा तय हुआ। शिकायतकर्ता ने इसकी सूचना एंटी करप्शन ब्यूरो को दी, जिसके बाद अधिकारियों ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप बिछाया।

एसीबी की टीम ने शिकायतकर्ता को तय राशि के साथ भेजा। जैसे ही सेक्टर-9 चौकी में तैनात हेड कांस्टेबल संजीव ने रिश्वत की रकम स्वीकार की, पहले से मौजूद एसीबी अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। हालांकि उसका साथी पुलिसकर्मी महादेव कार्रवाई की भनक लगते ही मौके से फरार हो गया।

इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में भी हड़कंप मच गया है। एसीबी की टीम फरार आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

एसीबी के डीएसपी सतीश ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद पूरी कार्रवाई को गोपनीय तरीके से अंजाम दिया गया। प्रारंभिक जांच में रिश्वत मांगने के आरोप सही पाए गए, जिसके बाद ट्रैप लगाकर आरोपी को रंगे हाथ काबू किया गया। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। एसीबी ने आरोपी हेड कांस्टेबल के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

तपोवन विधानसभा में शीतकालीन सत्र की तैयारियां तेज, भवन को संवारने में जुटा PWD

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र को लेकर धर्मशाला के तपोवन विधानसभा परिसर में तैयारियां जोरों पर हैं। 16 से 21 नवंबर तक आयोजित होने वाले इस सत्र के मद्देनजर लोक निर्माण विभाग ने भवन और परिसर को व्यवस्थित एवं आकर्षक बनाने के लिए काम तेज कर दिया है। विभागीय टीमें दिन-रात...

तीन महीने से स्टाइपेंड नहीं मिलने पर भड़के एमडीएस डॉक्टर, ओपीडी बंद करने की चेतावनी

Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश राजकीय दंत महाविद्यालय एवं अस्पताल में एमडीएस रेजिडेंट डॉक्टरों को पिछले तीन महीने से स्टाइपेंड नहीं मिलने के कारण आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। लगातार भुगतान में देरी से परेशान डॉक्टरों ने सोमवार को कॉलेज परिसर में प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। डॉक्टरों ने चेतावनी...

व्यापार मंडल के विरोध के बाद झुकी भाजपा, गांधी चौक पर नहीं होगी जनसभा; कुमार पैलेस में होगा कार्यक्रम

Summer express/ हमीरपुर, अरविंद- -:दिवाली के त्योहार के बीच बाजार में उमड़ रही ग्राहकों की भीड़ और व्यापारियों की आपत्ति के बाद भाजपा ने अपनी प्रस्तावित जनसभा का स्थान बदल दिया है। अब 4 अक्टूबर को गांधी चौक पर होने वाली भाजपा की जनसभा कुमार पैलेस में आयोजित की जाएगी। हालांकि, पार्टी की पदयात्रा गांधी...

लुधियाना में गुरुद्वारा फायरिंग केस के आरोपी शूटर की पुलिस हिरासत में मौत

Summer express, लुधियाना। लुधियाना जिले के सुधार थाना क्षेत्र के अंतर्गत राजोआणा गांव स्थित गुरुद्वारा साहिब में हुई फायरिंग के मामले में गिरफ्तार शूटर राज सिंह उर्फ राजू की पुलिस हिरासत में मौत हो गई। पुलिस ने उसे कुछ दिन पहले गिरफ्तार किया था और मामले से जुड़े तथ्यों को लेकर पूछताछ कर रही थी।...

असम में म्यूल बैंक खातों के जरिए वित्तीय धोखाधड़ी का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार

Summer express, गुवाहाटी। असम पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने राज्य में सक्रिय वित्तीय धोखाधड़ी के एक नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि गिरोह ऑनलाइन ठगी से हासिल रकम को अलग-अलग बैंक खातों के माध्यम से इधर-उधर करने के लिए म्यूल बैंक खातों का इस्तेमाल कर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.