Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

4.52 क्विंटल भुक्की बरामदगी मामले में सत्ती ने उठाए कई सवाल, पूरे नेटवर्क की जांच की मांग

Summer express/ऊना,राकेश -:ऊना में 4 क्विंटल 52 किलो 660 ग्राम भुक्की बरामद होने के मामले ने राजनीतिक माहौल को भी गर्मा दिया है। ऊना विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं हिमाचल प्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने इस मामले में प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन से कई सवाल पूछते हुए पूरे नशा तस्करी नेटवर्क का खुलासा करने की मांग की है।

सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि इतनी बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ का हिमाचल तक पहुंचना गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर किन लोगों के संरक्षण में तस्कर प्रदेश में इतनी बड़ी खेप लेकर पहुंचे। उनका कहना है कि केवल दो आरोपियों की गिरफ्तारी से मामले का पूरा सच सामने नहीं आएगा, बल्कि यह भी स्पष्ट होना चाहिए कि यह खेप किसे पहुंचाई जानी थी और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं।उन्होंने पुलिस से यह भी जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की कि आरोपियों की निशानदेही पर जिस ट्रैक्टर-ट्रॉली से बड़ी मात्रा में भुक्की बरामद हुई, उसका मालिक कौन है और उसकी भूमिका की जांच किस स्तर तक पहुंची है। सत्ती ने कहा कि मामले में फॉरवर्ड और बैकवर्ड दोनों नेटवर्क की गहन जांच होनी चाहिए, ताकि नशा तस्करी से जुड़े हर व्यक्ति तक कानून पहुंच सके।भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि प्रदेश में नशा तस्करी की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही है और सरकार को इस पर प्रभावी कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि जांच के दौरान किसी भी व्यक्ति या स्थानीय संपर्क की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ भी बिना किसी भेदभाव के सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।सत्ती ने कहा कि प्रदेश के युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए केवल खेप पकड़ना पर्याप्त नहीं है। पूरे तस्करी नेटवर्क, उसके स्थानीय सहयोगियों और संरक्षण देने वाले लोगों की पहचान कर उन्हें कानून के दायरे में लाना आवश्यक है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कैथल मंडियों में 1509 धान की आवक बढ़ी, किसानों को मिल रहा 900 रुपये तक अधिक भाव

summer express ,बलिंदर कुमार, कैथल। जिले की अनाज मंडियों में 1509 किस्म की धान की आवक लगातार बढ़ रही है। आवक बढ़ने के साथ ही मंडियों में खरीद प्रक्रिया भी तेज हो गई है। हालांकि मंडियों में पहुंच रही अधिकांश धान में नमी अधिक होने के कारण किसानों को फसल सुखाने के लिए उसे मंडी के...

अंबाला में PM मोदी के जन्मदिवस पर जले आशीर्वाद के दीये, अनिल विज ने की दीर्घायु की कामना

 summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर अंबाला के नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क में देर रात आशीर्वाद के दीये जलाए गए। इस दौरान पूरे पार्क को रंग-बिरंगी बिजली की लड़ियों से सजाया गया। कार्यक्रम में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज, उपायुक्त और जिला प्रशासन के अधिकारी शामिल हुए।...
Summer Express - हरियाणा में गड्ढा मुक्त सड़कों को लेकर सरकार का सख्त रुख, 12 अफसरों पर कार्रवाई

पंचकूला के विकास पर खर्च होंगे 829 करोड़ रुपये: मुख्यमंत्री

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंचकूला महानगरीय क्षेत्र के संतुलित और समग्र विकास के लिए पंचकूला महानगरीय विकास प्राधिकरण लगातार कार्य कर रहा है। वित्त वर्ष 2026-27 में प्राधिकरण के माध्यम से पंचकूला के विकास कार्यों हेतु 829.23 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया...

चंडीगढ़ में 6.20 करोड़ के विकास कार्य मंजूर, पानी-सड़क-पार्क और जनसुविधाओं पर खर्च होगी राशि

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़। नगर निगम की वित्त एवं अनुबंध समिति (एफएंडसीसी) ने शहर में नागरिक सुविधाओं और आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए 6.20 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों को मंजूरी दी है। शुक्रवार को मेयर सौरभ जोशी की अध्यक्षता में हुई बैठक में पानी की सप्लाई, सीवरेज, सड़क, पार्क,...

अंबाला में अधूरे प्रोजेक्टों और अवैध कॉलोनियों पर कांग्रेस का सरकार पर हमला

summer express , अंकुर कपूर, अंबाला। अंबाला शहर में अधूरे विकास कार्यों, अवैध कॉलोनियों और नगर निगम में कथित अनियमितताओं के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनोद धीमान ने अंबाला कांग्रेस भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि शहर के रुके हुए विकास कार्यों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.