Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बिजली संकट से नाराज लोगों ने NH-19 पर लगाया जाम, डीएसपी के आश्वासन पर खुला रास्ता

Summer express, सुंदर कुंडू, पलवल। होडल क्षेत्र के गांव भुलवाना के अंतर्गत आने वाली रामहेत कॉलोनी और आसपास के इलाकों में लंबे समय से बनी बिजली समस्या के विरोध में  स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। बिजली की लगातार कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-19 की सर्विस रोड पर जाम लगा दिया, जिससे दिल्ली से मथुरा की ओर जाने वाले मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई।

करीब 15 से 20 मिनट तक लगे इस जाम के कारण हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलते ही डीएसपी सुरेश भड़ाना थाना पुलिस और सीआईए टीम के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और जल्द समाधान का भरोसा दिलाया। आश्वासन मिलने के बाद लोगों ने जाम समाप्त कर दिया और यातायात सामान्य हो सका।

प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि पिछले एक सप्ताह से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बेहद खराब स्थिति में है। बिजली आती भी है तो वोल्टेज इतना कम रहता है कि घरेलू उपकरणों के खराब होने का खतरा बना रहता है। लगातार बिजली बाधित रहने से पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हो गई है, जिससे लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

ग्रामीणों ने बताया कि पानी की कमी के कारण महिलाओं को दूर-दराज के हैंडपंपों से पानी लाना पड़ रहा है, जबकि कई परिवारों को पीने का पानी खरीदकर गुजारा करना पड़ रहा है। सबसे अधिक दिक्कत छोटे बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को उठानी पड़ रही है। वहीं पशुपालक किसानों को भी पशुओं के लिए पानी की व्यवस्था करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय निवासियों का आरोप है कि कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया। लोगों का कहना है कि कॉलोनियों की बढ़ती आबादी के मुकाबले ट्रांसफार्मरों की क्षमता काफी कम है, जिसके चलते बार-बार ओवरलोडिंग और बिजली बाधित होने की समस्या बनी रहती है।

उमस भरी गर्मी और लगातार बिजली संकट के कारण लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। इनवर्टर जवाब दे चुके हैं और रात के समय लोग गर्मी से राहत पाने के लिए छतों पर सोने को मजबूर हैं, लेकिन मच्छरों के कारण वहां भी चैन नहीं मिल रहा। स्कूल जाने वाले बच्चों और नौकरीपेशा लोगों को भी रोजमर्रा के कार्यों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

डीएसपी सुरेश भड़ाना ने कहा कि लोगों की शिकायतों को संबंधित विभाग तक पहुंचा दिया गया है और जल्द ही बिजली आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। प्रशासन ने नागरिकों से शांति बनाए रखने और समस्याओं के समाधान के लिए सहयोग करने की अपील की है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

किशाऊ बांध समझौते पर सुक्खू का भाजपा पर निशाना, बोले- कांग्रेस ने हिमाचल के हितों की लड़ाई लड़ी

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को नादौन दौरे के दौरान किशाऊ बांध समझौते को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यदि हिमाचल प्रदेश में भाजपा की सरकार होती तो किशाऊ बांध समझौता नहीं होता। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि भाजपा ने प्रदेश की संपदा और अधिकारों को...

मैक्लोडगंज में बढ़ेगा पर्यटकों का दबाव, ट्रैफिक और सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज में अक्टूबर माह के दौरान पर्यटकों की बढ़ने वाली आमद को देखते हुए कांगड़ा पुलिस ने ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। वहीं, शनिवार को नड्डी और डल झील में होने वाले राधाष्टमी स्नान को लेकर भी पुलिस ने विशेष इंतजाम किए हैं। श्रद्धालुओं...

हिम बस प्लस कार्ड पर भाजपा ने उठाए सवाल, भारद्वाज बोलीं—पुरानी छूट खत्म कर कैशबैक का झुनझुना थमाया

Summer express/शिमला-: भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता संदीपनी भारद्वाज ने एचआरटीसी की नई हिम बस प्लस कार्ड व्यवस्था को लेकर कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि ग्रीन कार्ड, स्मार्ट कार्ड और सम्मान कार्ड को बंद कर नई व्यवस्था लागू करने से आम यात्रियों को वास्तविक...

डेढ़ साल में पूरा होगा निर्माण, डडौर में डबल लेन और नागचला में एक लेन पर बनेगा फ्लाईओवर कम अंडरपास

Summer express/मंडी, धर्मवीर-: लंबे समय से प्रस्तावित डडौर और नागचला फ्लाईओवर के निर्माण का रास्ता अब साफ हो गया है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने दोनों स्थानों पर फ्लाईओवर कम अंडरपास के निर्माण के लिए करीब 27 करोड़ रुपये का टेंडर जारी कर दिया है। निर्माण कार्य का जिम्मा एक ही निजी कंपनी को...

असम में दो ऑपरेशन: 27 संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक हिरासत में, वैध दस्तावेज नहीं मिले

summer express ,गुवाहाटी। असम पुलिस ने बिना वैध दस्तावेज भारत में रहने के संदेह में 27 बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने 16 सितंबर को गुवाहाटी और रंगिया में दो अलग-अलग अभियानों के दौरान कार्रवाई की। हिरासत में लिए गए लोगों में पुरुषों और महिलाओं के साथ नाबालिग भी शामिल हैं। पुलिस...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.