Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

फरीदाबाद में करंट का कहर, अलग-अलग हादसों में तीन लोगों की मौत

Summer express, फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद जिले में बिजली करंट से जुड़े दो अलग-अलग हादसों में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इनमें सेक्टर-14 में सीवर पाइपलाइन का कार्य कर रहे दो श्रमिकों की करंट लगने से जान चली गई, जबकि मच्छगर गांव में पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने आई एक छात्रा की कपड़े प्रेस करते समय करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और मामलों की जांच शुरू कर दी है।

पहला हादसा सेक्टर-14 स्थित एक मकान के बाहर हुआ, जहां सीवर पाइपलाइन जोड़ने के लिए खुदाई का कार्य चल रहा था। बताया जा रहा है कि खुदाई के दौरान इस्तेमाल किया जा रहा औजार जमीन के नीचे से गुजर रही हाई-टेंशन बिजली की केबल से टकरा गया। इसके बाद तेज करंट फैल गया और वहां काम कर रहे दो मजदूर इसकी चपेट में आ गए। करंट का झटका इतना तेज था कि दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान बिहार निवासी मनीष (55) और शहंशाह (29) के रूप में हुई है, जो फरीदाबाद में किराए पर रहकर मजदूरी करते थे।

घटना के बाद साथी मजदूरों ने मकान मालिक पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि जमीन के नीचे बिजली की लाइन होने की जानकारी पहले से थी, लेकिन उन्हें इसके बारे में आगाह नहीं किया गया। यदि समय रहते सावधानी बरती जाती तो हादसे को रोका जा सकता था। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर मकान मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दूसरी घटना मच्छगर गांव में सामने आई। दिल्ली निवासी 20 वर्षीय तान्या अपने ननिहाल में मामा की पुण्यतिथि कार्यक्रम में शामिल होने आई हुई थी। सुबह के समय परिवार के अन्य सदस्य कार्यक्रम की तैयारियों में व्यस्त थे, जबकि तान्या कमरे में कपड़े प्रेस कर रही थी। इसी दौरान प्रेस में अचानक करंट उतर आया और वह उसकी चपेट में आ गई। चीख सुनकर परिजन कमरे में पहुंचे तो तान्या अचेत अवस्था में मिली। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार दोनों मामलों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। एक ही दिन में करंट से तीन लोगों की मौत के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है और लोगों ने बिजली सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मैक्लोडगंज में बढ़ेगा पर्यटकों का दबाव, ट्रैफिक और सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज में अक्टूबर माह के दौरान पर्यटकों की बढ़ने वाली आमद को देखते हुए कांगड़ा पुलिस ने ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। वहीं, शनिवार को नड्डी और डल झील में होने वाले राधाष्टमी स्नान को लेकर भी पुलिस ने विशेष इंतजाम किए हैं। श्रद्धालुओं...

हिम बस प्लस कार्ड पर भाजपा ने उठाए सवाल, भारद्वाज बोलीं—पुरानी छूट खत्म कर कैशबैक का झुनझुना थमाया

Summer express/शिमला-: भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता संदीपनी भारद्वाज ने एचआरटीसी की नई हिम बस प्लस कार्ड व्यवस्था को लेकर कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि ग्रीन कार्ड, स्मार्ट कार्ड और सम्मान कार्ड को बंद कर नई व्यवस्था लागू करने से आम यात्रियों को वास्तविक...

डेढ़ साल में पूरा होगा निर्माण, डडौर में डबल लेन और नागचला में एक लेन पर बनेगा फ्लाईओवर कम अंडरपास

Summer express/मंडी, धर्मवीर-: लंबे समय से प्रस्तावित डडौर और नागचला फ्लाईओवर के निर्माण का रास्ता अब साफ हो गया है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने दोनों स्थानों पर फ्लाईओवर कम अंडरपास के निर्माण के लिए करीब 27 करोड़ रुपये का टेंडर जारी कर दिया है। निर्माण कार्य का जिम्मा एक ही निजी कंपनी को...

असम में दो ऑपरेशन: 27 संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक हिरासत में, वैध दस्तावेज नहीं मिले

summer express ,गुवाहाटी। असम पुलिस ने बिना वैध दस्तावेज भारत में रहने के संदेह में 27 बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने 16 सितंबर को गुवाहाटी और रंगिया में दो अलग-अलग अभियानों के दौरान कार्रवाई की। हिरासत में लिए गए लोगों में पुरुषों और महिलाओं के साथ नाबालिग भी शामिल हैं। पुलिस...

नई जिला कांग्रेस कमेटी के गठन पर मंत्री जगत सिंह नेगी की आपत्ति, पुराने कार्यकर्ताओं की अनदेखी का आरोप

Summer express/शिमला, संजू-किन्नौर कांग्रेस में संगठनात्मक बदलाव को लेकर पार्टी के भीतर मतभेद सामने आए हैं। राजस्व एवं बागवानी मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जगत सिंह नेगी ने नई जिला कांग्रेस कमेटी यानी DCC के गठन पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पुरानी कार्यकारिणी से जुड़े नेताओं और लंबे समय से संगठन...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.